
ओलम्पियाड में प्रतिभाग हेतु सी.एम.एस. छात्र दल मलेशिया रवाना
लखनऊ, 5 अक्टूबर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल का 29 सदस्यीय दल अन्तर्राष्ट्रीय गणित एवं विज्ञान ओलम्पियाड (आई.एम.एस.ओ.-2025) में प्रतिभाग हेतु मलेशिया रवाना हो गया, जिसमें 24 छात्र व 5 शिक्षक शामिल हैं। मलेशिया रवाना होने से पूर्व सी.एम.एस. दल को विद्यालय के शिक्षकों व अभिभावकों ने अमौसी एअरपोर्ट पर गर्मजोशी से विदाई दी एवं विदेश में देश का गौरव बढ़ाकर लौटने हेतु हार्दिक शुभकामनाएं दी। यह जानकारी सी.एम.एस. के हेड, कम्युनिकेशन्स श्री ऋषि खन्ना ने दी है। श्री खन्ना ने बताया कि ओलम्पियाड का आयोजन 5 से 9 अक्टूबर तक मलेशिया के एलोर सेटार शहर में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें लगभग 25 देशों के बाल गणितज्ञ प्रतिभाग कर रहे हैं। यह ओलम्पियाड छात्रों को गणित एवं विज्ञान की नवीनतम जानकारियों से अवगत कराने के साथ ही उनकी सृजनात्मक क्षमताओं का विकास एवं विभिन्न देशों के छात्रों के बीच अन्तर-साँस्कृतिक सम्बन्ध स्थापित करने में अत्यन्त महत्वपूर्ण है।
श्री खन्ना ने बताया कि आई.एम.एस.ओ.-2025 में सी.एम.एस. छात्र दल का नेतृत्व सी.एम.एस. अलीगंज प्रथम कैम्पस की प्रधानाचार्या श्रीमती शिवानी सिंह कर रही हैं जबकि डेप्युटी टीम लीडर के रूप में सी.एम.एस. शिक्षक श्री अभिषेक चड्ढ़ा, सुश्री अमीना सिद्दीकी, श्रीमती निधि वाजपेयी एवं श्रीमती राखी चतुर्वेदी मलेशिया रवाना हुई हैं। आई.एम.एस.ओ.-2025 के प्रतिभागी सी.एम.एस. छात्रों में आर्यन ंिसंह डागुर, कार्तिकेय शर्मा, श्रेयांस सक्सेना, अर्णव चन्द्रा, धृति महाजन, धृति वर्मा, नल्लाजारला मंजुश्री, अहान सिंह, अवनीश प्रताप सिंह, वैष्णवी बाथम, अविशा अग्निहोत्री, कार्तिकेय राय, अनामय त्रिपाठी, पार्थ साहू, महर्षि उपाध्याय, सानिध्य नंदन, सिद्धी वर्मा, आद्विका मिश्रा, अयान चैधरी, नीतिज्ञ गुप्ता, स्निग्धा राज मौर्या, वर्तिका द्विवेदी, अथर्व त्रिपाठी एवं शिव्यांजलि मिश्रा शामिल हैं।
श्री खन्ना ने बताया कि इस अन्तर्राष्ट्रीय गणित व विज्ञान ओलम्पियाड में सी.एम.एस. छात्रों को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभा प्रदर्शन के साथ ही गणित व विज्ञान की नवीनतम जानकारियों से रूबरू होने का अवसर मिलेगा। इसके अलावा, विभिन्न देशों के छात्रों के साथ विचार-विमर्श एवं गणित व विज्ञान के ज्ञान के आदान-प्रदान करने का भरपूर अवसर मिलेगा। श्री खन्ना ने आगे कहा कि सी.एम.एस. अपने छात्रों को देश-विदेश की शैक्षिक यात्राओं में भाग लेने का अधिक से अधिक अवसर प्रदान कराता है, जो भावी पीढ़ी के ज्ञान में अभिवृद्धि के साथ ही वैश्विक दृष्टिकोण के विकास में महती भूमिका निभाता है।




