E-Paperhttps://primexnews.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifलोकल न्यूज़
Trending

जलालपुर में दवा लेकर लौटती महिला की सड़क हादसे में मौत

जलालपुर (अंबेडकरनगर)। दवा लेकर घर लौट रही एक महिला की बुधवार को सड़क हादसे में मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसा जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के बिजली कॉलोनी के पास हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार, समरजीत वर्मा निवासी बेलवारे, थाना दोस्तपुर, जनपद सुल्तानपुर अपनी भाभी मालती वर्मा के साथ जलालपुर के नगपुर अस्पताल रोड स्थित मौर्य हॉस्पिटल से दवा लेकर घर लौट रहे थे। जैसे ही वे बिजली कॉलोनी से लगभग 500 मीटर आगे पहुंचे, पीछे से आ रही तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने ओवरटेक करने के प्रयास में उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई और मालती वर्मा सड़क पर घसीटते हुए सामने से आ रही पिकअप गाड़ी के नीचे चली गईं। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ओवरटेक करने वाला बाइक सवार मालीपुर रोड की ओर फरार हो गया, जबकि स्थानीय लोगों ने पिकअप सवार को पकड़ लिया। सूचना पर एसएसआई जैद अहमद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पिकअप को कब्जे में लेकर कोतवाली परिसर में खड़ा कराया और शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगपुर भेजा, जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। बाद में परिजनों की मौजूदगी में पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!