टॉप न्यूज़दुनियादेशयूपीराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

प्रदेश की जनता ही मेरा परिवार, जनता की हर पीड़ा मेरी अपनी पीड़ा, श्री मौर्य जी।

प्रत्येक नागरिक की समस्या का समाधान समयबद्ध और न्यायपूर्ण ढंग से हो, उप मुख्यमंत्री जी।

प्रदेश की जनता ही मेरा परिवार, जनता की हर पीड़ा मेरी अपनी पीड़ा, श्री मौर्य जी।

प्रत्येक नागरिक की समस्या का समाधान समयबद्ध और न्यायपूर्ण ढंग से हो, उप मुख्यमंत्री जी।

हर शिकायतकर्ता तक सरकार की पहुॅच, जनता दर्शन से बढ़ा भरोसा, श्री केशव प्रसाद मौर्य जी।

जनता दर्शन में तत्काल राहत, लोगों के चेहरे पर दिखा संतोष।

लखनऊ, दिनांक 01.09.2025

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज अपने लखनऊ स्थित सरकारी आवास, 7 कालिदास मार्ग पर आयोजित जनता दर्शन में आमजन से सीधा संवाद किया। जनता दर्शन में बड़ी संख्या में प्रदेशवासियों ने अपनी समस्याएँ सुनीं।

उप मुख्यमंत्री ने हर व्यक्ति की बात पूरे धैर्य और संवेदनशीलता के साथ सुनी और कहा कि प्रदेश की जनता ही परिवार है, जनता की हर पीड़ा मेरी अपनी पीड़ा है। सरकार का दायित्व है कि प्रत्येक नागरिक की समस्या का समाधान समयबद्ध और न्यायपूर्ण ढंग से हो।

जनता दर्शन में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए आमजन, किसान, व्यापारी, महिलाएँ व बुजुर्गों ने अपनी शिकायतें व आवेदन प्रस्तुत किए। उप मुख्यमंत्री ने सभी की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा संबंधित अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

श्री मौर्य ने कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य जनता की सेवा, जनता का सम्मान है। प्रत्येक समस्या का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी भी स्तर पर जनता को अनावश्यक परेशान न किया जाए और शिकायतों का निस्तारण समयबद्ध व पारदर्शी तरीके से हो। जनता दर्शन में आए लोगों की आँखों में यह विश्वास साफ झलक रहा था कि उप मुख्यमंत्री स्वयं उनकी समस्या सुन रहे हैं।

जनता दर्शन में मुख्य रूप से भूमि विवाद, पेंशन, आवास, सड़क, बिजली, रोजगार एवं सामाजिक कल्याण योजनाओं से संबंधित प्रकरण अधिक आए। सभी मामलों को संबंधित विभागों को तत्काल भेज दिया गया है। कार्यक्रम के दौरान कई जरूरतमंदों को तुरंत राहत दिलाई गई। गंभीर बीमारी से पीड़ित मरीजों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए, वहीं गरीब व वंचित वर्ग के लोगों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने का भरोसा दिया गया।

उप मुख्यमंत्री जी ने कहा कि जनता दर्शन जैसे कार्यक्रम आमजन और सरकार के बीच सीधे संवाद का माध्यम हैं। सरकार जनता की आकांक्षाओं के अनुरूप कार्य कर रही है और जनता दर्शन का उद्देश्य जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!