E-Paperhttps://primexnews.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifयूपीराजनीतिलोकल न्यूज़
Trending

पंचायतों का कार्यकाल बढ़ाने की मांग तेज, मुख्यमंत्री को भेजा गया ज्ञापन

प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष राम प्रताप यादव ने भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य राम प्रकाश यादव को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा।

जलालपुर, अम्बेडकरनगर। पंचायतों के कार्यकाल विस्तार की मांग को लेकर पहल तेज हो गई है। सोमवार की शाम नगर स्थित भाजपा कार्यालय में प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष राम प्रताप यादव ने भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य राम प्रकाश यादव को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में पंचायत प्रतिनिधियों के कार्यकाल को बढ़ाने की मांग करते हुए वर्तमान परिस्थितियों का हवाला दिया गया। इसमें कहा गया कि चुनावी प्रक्रिया से जुड़े कई मुद्दों के कारण समय से पंचायत चुनाव कराना संभव नहीं दिख रहा है, ऐसे में निर्वाचित प्रतिनिधियों का कार्यकाल बढ़ाया जाना जनहित में होगा।

इस दौरान मौजूद प्रधानों ने एक स्वर में कहा कि यदि प्रशासक नियुक्त किए जाते हैं तो इससे विकास कार्य प्रभावित हो सकते हैं, जबकि निर्वाचित प्रतिनिधि जनता के प्रति जवाबदेह होते हैं और क्षेत्र की समस्याओं को बेहतर ढंग से समझते हैं।

ज्ञापन सौंपते समय क्षेत्र के कमला प्रसाद यादव, तपेश कुमार, रामू शर्मा, अजय, प्रदीप वर्मा शिव शंकर विश्वकर्मा समेत कई ग्राम प्रधान व पंचायत प्रतिनिधि मौजूद रहे और सभी ने इस मांग का समर्थन किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!