‘मन की बात’ ने जगाई विकास और एकता की अलख: कार्यकर्ताओं ने बूथों पर सुना प्रधानमंत्री का संदेश
जलालपुर, अंबेडकर नगर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के नवीनतम एपिसोड ने जलालपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच नई ऊर्जा का संचार किया। शहर के विभिन्न बूथों पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से इस कार्यक्रम को सुना और प्रधानमंत्री के विचारों पर चर्चा की।भाजपा नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि ने बताया कि प्रधानमंत्री ने कहा कि जो नेता समाज के कल्याण के लिए काम करते हैं, वे हमेशा जनता के दिलों में बसे रहते हैं। वोकल फॉर लोकल' पर दिए गए प्रधानमंत्री के आग्रह से स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा मिलेगा और क्षेत्र की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। यह कार्यक्रम राष्ट्र की जनता को एक सूत्र में पिरोने वाला अभूतपूर्व मंच है।'मन की बात' कार्यक्रम का आयोजन विभिन्न मंडलों में मंडल अध्यक्ष सुभम पांडे, प्रवीण गौड, सरिता निषाद, प्रभात जायसवाल और विनय सिंह के नेतृत्व में किया गया। इस आयोजन में बूथ अध्यक्षों ने भी सक्रिय भूमिका निभाते हुए कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री के संदेश तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। विभिन्न बूथों पर आयोजित इस कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता कृष्ण कुमार मिश्र, संजय सिंह, संजीव मिश्र, आशुतोष उपाध्याय, सुरेंद्र सोनी, डॉ. योगेश उपाध्याय, उत्तम उपाध्याय, अरुण मिश्र, मानिक चंद सोनी, गोलू जायसवाल, सुरेश गुप्त, कृष्ण गोपाल गुप्त, आनंद मिश्र, आशीष सोनी, अजीत निषाद, सोनू गौड़, सोनू गुप्ता, नृपेन्द्र कुशवाहा, शीतल सोनी, दुर्गेश अग्रहरि,डेविड गोरे, विक्की गौतम, शिवनाथ त्रिपाठी और मनीष सोनी सहित तमाम कार्यकर्ता शामिल रहे। कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह कार्यक्रम न केवल सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में सहायक है, बल्कि देशवासियों को राष्ट्र निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए भी प्रेरित करता है।