भाजपा की बिहार विधानसभा में जीत पर जश्न, नेताओं ने जनता के समर्थन का दिया श्रेय
जलालपुर। अंबेडकर नगर। बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को मिली जीत के उपलक्ष्य में जोरदार उत्सव मनाया गया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने जश्न के तहत ढोल-बाजे के साथ नगर भ्रमण किया और एक-दूसरे को गुलाल लगाकर अपनी खुशी जाहिर की। उत्सव के दौरान 'योगी जिंदाबाद', 'मोदी जिंदाबाद' और 'नीतीश कुमार जिंदाबाद' के नारों से वातावरण गूंज उठा। भाजपा नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि एवं वरिष्ठ नेता संजय सिंह को किमो जिलाध्यक्ष राम किशोर राजभर तथा पूर्व नगर अध्यक्ष संजीव मिश्र ने मिष्ठान खिलाकर सम्मानित किया। संजय सिंह ने बताया कि "यह जीत जनता का आशीर्वाद है और पार्टी के साझा एजेंडे में लोगों के विश्वास का प्रतीक है। हमने विकास और सामाजिक न्याय के मुद्दों पर मजबूती से काम किया, जिसका सीधा परिणाम इस जीत में देखने को मिला है। संदीप अग्रहरि ने कहा, "यह विजय हमारे कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत और जनता के दिए गए जबरदस्त समर्थन का फल है। बिहार में एक बार फिर विकास की नई इबारत लिखी जाएगी और हम गरीबों, किसानों, युवाओं व महिलाओं के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देंगे।" विकाश निषाद ने बताया कि"यह जीत साबित करती है कि जनता विकास की राजनीति में विश्वास रखती है। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता महेंद्र प्रताप चौहान, केशव श्रीवास्तव, मीसम रज़ा, सुरेश गुप्त, सत्यप्रकाश मिश्र, शाश्वत मिश्र, धनंजय त्रिपाठी, अजीत निषाद,मंडल अध्यक्ष प्रवीण गौड,सरिता निषाद, मानिक चंद सोनी, राधेश्याम शुक्ल, कृष्ण गोपाल गुप्त, गिरीश जायसवाल, बृजेश जायसवाल, आशाराम मौर्य, दिलीप यादव, सोनू गुप्ता एवं दुर्गेश गुप्ता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।