अन्तर्राष्ट्रीय गणित प्रतियोगिता में सी.एम.एस.छात्रों ने 44 गोल्ड मेडल समेत 187 पदक जीते
अन्तर्राष्ट्रीय गणित प्रतियोगिता में सी.एम.एस.छात्रों ने 44 गोल्ड मेडल समेत 187 पदक जीते
अन्तर्राष्ट्रीय गणित प्रतियोगिता में सी.एम.एस.
छात्रों ने 44 गोल्ड मेडल समेत 187 पदक जीते
लखनऊ, 16 मार्च। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, अलीगंज प्रथम कैम्पस के मेधावी छात्रों ने सिंगापुर इण्टरनेशनल मास्टरी कान्टेस्ट सेन्टर (एस.आई.एम.सी.सी.) के तत्वावधान में आयोजित अन्तर्राष्ट्रीय गणित प्रतियोगिता ‘सिंगापुर मैथ्स कम्पटीशन (एस.एम.सी.)’ में 44 गोल्ड मेडल, 67 सिल्वर मेडल एवं 76 ब्रांज मेडल समेत कुल 187 पदक अर्जित कर अन्तर्राष्ट्रीय पटल पर लखनऊ का नाम रोशन किया है। इसके अलावा, 28 छात्रों को उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु सम्मानित किया गया है।
सी.एम.एस. संस्थापिका-निदेशिका डा. भारती गाँधी ने इन सभी मेधावी छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए विद्यालय की प्रधानाचार्या व शिक्षकों का आभार व्यक्त किया है। यह जानकारी सी.एम.एस. के हेड, कम्युनिकेशन्स श्री ऋषि खन्ना ने दी है। श्री खन्ना ने बताया कि इस अन्तर्राष्ट्रीय गणित प्रतियोगिता में भारत, श्रीलंका, घाना, सिंगापुर, मलेशिया, इण्डोनेशिया, बांग्लादेश, म्यांमार, इजिप्ट, ईरान, कम्बोडिया, थाईलैण्ड, लाओस, ब्राजील, मालदीव एवं अजरबैजान समेत 16 देशों के प्रतिभाग किया। अकेले भारत से ही, 70 से अधिक विद्यालयों के 12,000 छात्रों ने इस प्रतिष्ठित गणित प्रतियोगिता में भाग लिया जबकि विश्व स्तर पर 80,000 से अधिक छात्रों ने अपने गणित ज्ञान का प्रदर्शन किया तथापि कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच सी.एम.एस. अलीगंज प्रथम कैम्पस के मेधावी छात्रों ने सर्वाधिक मेडल अर्जित कर अपने ज्ञान-विज्ञान का परचम लहराया है।
श्री खन्ना ने बताया कि यह वैश्विक प्रतियोगिता गणित के प्रति रुचि बढ़ाने एवं प्रतिभाशाली छात्रों को अन्तर्राष्ट्रीय मंच पर अपने ज्ञान-विज्ञान व प्रतिभा प्रदर्शन का अवसर प्रदान करती है तथापि स्कूली पाठ्यक्रम से इतर छात्रों की तार्किक सोच, समस्या-समाधान क्षमता और गणितीय रचनात्मकता का आकलन करती है। श्री खन्ना ने आगे बताया कि सी.एम.एस. में छात्रों की प्रतिभा निखारने के लिए पूरे वर्ष विभिन्न विषयों पर अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताएंे आयोजित की जाती हैं, जिससे छात्रों को एक अन्तर्राष्ट्रीय मंच प्रतिभा प्रदर्शन का अवसर मिलता है। इन्हीं प्रयासों की बदौलत सी.एम.एस. छात्र विभिन्न राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में नये-नये कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं।





