टॉप न्यूज़दुनियादेशयूपीराज्यलोकल न्यूज़

नृत्य प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार सी.एम.एस. छात्रा को

छात्रा सानवी पाल ने नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार अर्जित कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया

नृत्य प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार सी.एम.एस. छात्रा को
लखनऊ, 3 अक्टूबर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, अलीगंज द्वितीय कैम्पस की प्रतिभाशाली छात्रा सानवी पाल ने नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार अर्जित कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। यह प्रतियोगिता साँस्कृतिक संस्था लिरिक्स एकेडमी आॅफ म्यूजिक के तत्वावधान में आयोजित हुई।
सी.एम.एस. संस्थापिका-निदेशिका डा. भारती गाँधी ने सी.एम.एस. की इस प्रतिभाशाली छात्रा को आशीर्वाद देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। यह जानकारी सी.एम.एस. के हेड, कम्युनिकेशन्स श्री ऋषि खन्ना ने दी है। श्री खन्ना ने बताया कि प्रतियोगिता में सी.एम.एस. की इस प्रतिभाशाली छात्रा ने मनमोहक नृत्य प्रतिभा संगीत ज्ञान की बदौलत प्रथम पुरस्कार अर्जित कर अपनी बहुमुखी प्रतिभा का परचम लहराया है। प्रतियोगिता के आयोजकों ने सानवी की बहुमुखी प्रतिभा की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
श्री खन्ना ने बताया कि सी.एम.एस. अपने छात्रों को भौतिक, सामाजिक व आध्यात्मिक शिक्षा उपलब्ध कराने के साथ ही साँस्कृतिक व साहित्यिक क्षेत्रों में भी छात्रों का रुझान विकसित करता है तथापि उनकी क्षमता को पहचानकर उन्हें प्रोत्साहित करता है। यही कारण है कि सी.एम.एस. छात्र पढ़ाई में तो अव्वल रहते ही हैं साथ ही साथ गीत-संगीत, नृत्य, साहित्य व कला जैसे क्षेत्रों में भी विद्यालय के छात्रों ने अलग पहचान बनाई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!