

सर्वसमाज के चिंतक, शिक्षा के क्षेत्र में जनमानस एवं सुदूर क्षेत्रों में जन चेतना की अलख जगाने के कार्य में अग्रसर रहने वाले, ग्राम मखदूमपुर जनपद अयोध्या निवासी सत्येन्द्र द्विवेदी पुत्र स्व० दिनेश द्विवेदी ने अयोध्या सम्बन्धित सोशल मीडिया विषय पर शोध कर पीएचडी की डिग्री हासिल किया। गरिमामई उपस्थिति एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता में महामहिम राज्यपाल महोदय छत्तीसगढ़ श्रीमान रमेन डेका जी ने सम्मानित कर शोध उपाधि पत्र प्रदान किया। विशिष्ट अतिथि में
माननीय श्री टंकराम वर्मा जी उच्च शिक्षा मंत्री छत्तीसगढ़ सरकार, विशिष्ट अतिथि, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ विश्वविद्यालय नियामक आयोग के प्रोफेसर बी.के. गोयल जी भी उपस्थित रहे। डॉ० सत्येंद्र द्विवेदी ने जनपद व क्षेत्र का नाम रोशन किया। इस अवसर पर श्री द्विवेदी जी को बधाई एवं शुभकामनाएं देने वाले व्यक्तियों का तांता लगा रहा।




