टॉप न्यूज़दुनियादेशयुवायूपीराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

माननीय प्रधानमंत्री मॉरीशस के स्वागत के लिए एयरपोर्ट अयोध्या से श्री राम जन्मभूमि तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

मा0 प्रधानमंत्री माॅरीशस जी के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में आगमन पर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के महासचिव श्री चंपत राय, सदस्य श्री अनिल मिश्र सहित अन्य पदाधिकारी ने स्वागत किया।

अयोध्या 12 सितंबर 2025 (सू0वि0):- माॅरीशस के मा0 प्रधानमंत्री डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम जी का अपनी अर्धांगिनी श्रीमती वीना रामगुलाम के साथ जनपद अयोध्या के महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर आगमन हुआ, जहां पर मा0 मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा उनका रेड कार्पेट पर पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। इस दौरान मा0 कृषि मंत्री श्री सूर्य प्रताप शाही, मा0 महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी, मा0 विधायक सदर श्री वेद प्रकाश गुप्ता, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्री सुजीत पांडे, मंडलायुक्त श्री राजेश कुमार, पुलिस महानिरीक्षक श्री प्रवीण कुमार, जिलाधिकारी श्री निखिल टीकाराम फुंडे, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ गौरव ग्रोवर, नगर आयुक्त श्री जयेंद्र कुमार सहित अन्य ने मा0 प्रधानमंत्री माॅरीशस का स्वागत अभिनंदन किया। जिसके पश्चात मा0 प्रधानमंत्री माॅरीशस अयोध्या एयरपोर्ट से श्री राम जन्मभूमि मंदिर के लिए रवाना हुए। माननीय प्रधानमंत्री मॉरीशस के स्वागत के लिए एयरपोर्ट अयोध्या से श्री राम जन्मभूमि तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
मा0 प्रधानमंत्री माॅरीशस जी के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में आगमन पर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के महासचिव श्री चंपत राय, सदस्य श्री अनिल मिश्र सहित अन्य पदाधिकारी ने स्वागत किया। जिसके पश्चात मा0 प्रधानमंत्री माॅरीशस जी ने अपनी पत्नी के साथ प्रभु श्री राम लला का पूरे विधि-विधान के साथ दर्शन पूजन किया। इसके बाद मा0 मुख्यमंत्री जी के साथ मंदिर निर्माण का अवलोकन किया और सचिव श्री चंपत राय जी ने मंदिर निर्माण से संबंधित बिंदुओं पर विस्तृत जानकारी से अवगत कराया गया। तत्पश्चात मा0 मुख्यमंत्री जी ने मा0 प्रधानमंत्री माॅरीशस को स्मृति चिह्न भेंट किया। इसके बाद माननीय गण महर्षि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के लिए रवाना हुए जहां माननीय मुख्यमंत्री जी ने माननीय प्रधानमंत्री मॉरीशस को देहरादून के लिए विदा किया। इसके बाद मा0 मुख्यमंत्री जी जनपद के प्रस्तावित अन्य कार्यक्रमों में सम्मिलित होने के लिए एयरपोर्ट अयोध्या से रवाना हुए।
मा0 मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश श्री योगी आदित्यनाथ जी मा0 प्रधानमंत्री मॉरीशस को एयरपोर्ट से रवाना करने के पश्चात उनका आगमन दिगम्बर अखाड़े में हुआ, जहां उन्होंने पूज्य संतों से मुलाकात की तत्पश्चात निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार साकेतवासी श्रीमद्जगतगुरू रामानन्दाचार्य पूज्य स्वामी हर्याचार्य जी महाराज की 17वीं पुण्यतिथि के कार्यक्रम में शामिल हुये। उन्होंने पूज्य स्वामी श्री हर्याचार्य जी महाराज की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर कोटि कोटि नमन एवं भावपूर्ण श्रद्वांजलि अर्पित की गयी। तत्पश्चात मंच पर मा0 मुख्यमंत्री जी को पूज्य संतों ने अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह व गदा भेंट किया और मा0 मुख्यमंत्री जी ने वहां उपस्थित पूज्य संतों को सम्बोधित किया। इस दौरान श्री हरिधाम पीठ अयोध्या जी के परम पूज्य जगतगुरू रामानन्दाचार्य स्वामी जी महाराज, बुन्देलखण्ड योगी उत्तराधिकारी श्री सखी हनुमान मंदिर झांसी श्री अर्पित दास जी महाराज, श्री हनुमानगढ़ी के महंत श्री राजू दास जी महाराज, जगतगुरू विष्णु सम्प्रदायाचार्य पूज्य संतोषाचार्य जी महाराज, उत्तराधिकारी दिगम्बर अखाड़ा महंत राम लखन दास जी महाराज, जनपद प्रभारी मंत्री/मा0 कृषि मंत्री श्री सूर्य प्रताप शाही, महापौर अयोध्या महंत गिरीशपति त्रिपाठी, विधायक सदर श्री वेद प्रकाश गुप्ता, विधायक रूदौली श्री रामचन्दर यादव, विधायक मिल्कीपुर श्री चन्द्रभानु पासवान, विधायक गोसाईगंज श्री अभय सिंह, जिलाध्यक्ष श्री संजीव सिंह, महानगर अध्यक्ष श्री कमलेश श्रीवास्तव सहित अन्य गणमान्य व पूज्य संत उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!