E-Paperhttps://primexnews.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifराजनीतिलोकल न्यूज़
Trending

भाजपा जलालपुर द्वारा सेवा पखवाड़ा अभियान की तैयारी को लेकर आयोजित हुई महत्वपूर्ण कार्यशाला

जलालपुर, अम्बेडकर नगर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नगर मंडल जलालपुर द्वारा सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत एक विस्तृत कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं ने 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले विभिन्न सेवा कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि ने की, जबकि संचालन का दायित्व नगर महामंत्री कृष्ण गोपाल गुप्ता ने निभाया। मुख्य अतिथि अयोध्या जिला प्रभारी एवं पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी ने डॉ. श्यामप्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। डॉ. त्रिपाठी ने बताया कि यह अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन (17 सितंबर) से शुरू होकर महात्मा गांधी जयंती (2 अक्टूबर) तक चलेगा। इस दौरान रक्तदान शिविर, स्वच्छता कार्यक्रम, निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, प्रदर्शनी, प्रबुद्ध वर्ग संवाद और वोकल फॉर लोकल जैसे विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यशाला में जिला मंत्री चंद्रिका प्रसाद,पंकज वर्मा, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष राम किशोर राजभर,वरिष्ठ नेता डॉ. शिवपूजन वर्मा, डॉ. महेंद्र प्रताप चौहान, केशव श्रीवास्तव,मीसम रजा, शाश्वत मिश्र,पूर्व नगर अध्यक्ष संजीव मिश्र, मानिक चंद सोनी, सुरेश गुप्त,बेचन पांडे, कार्यक्रम सहसंयोजक विकाश निषाद,नगर उपाध्यक्ष अरुण मिश्र,सीतल सोनी, बृजेश जायसवाल, गिरीश जायसवाल,जितेंद्र शिल्पी,नगर मंत्री नृपेन्द्र कुशवाहा( शिशु मौर्या), दिलीप यादव, राकेश गुप्ता, सोनू गुप्ता, मोर्चा नगर अध्यक्ष सोनू गौड़, विनय मिश्र,दीपक गोयल, शिवनाथ त्रिपाठी,मुरारी सोनी, दुर्गेश गुप्त, विक्की गौतम, आशाराम मौर्य,ओन करबलाई,संदीप गुप्ता,देवेंद्र मिश्र,भाजपा सभासद आशीष सोनी,प्रहलाद शर्मा, दीपचंद जायसवाल रामलाल देवर्षि,रजनीश कन्नौजिया,विजय गुप्त समेत बूथ अध्यक्ष उपस्थित रहे। सभी प्रतिभागियों को अभियान के विभिन्न आयामों की विस्तृत जानकारी दी गई और समाज के अंतिम छोर तक सेवा पहुंचाने के लिए प्रेरित किया गया। यह अभियान देशभर में भाजपा द्वारा आयोजित किया जा रहा है, जिसमें सेवा, स्वच्छता और सामाजिक जुड़ाव को केंद्र में रखा गया है। पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व ने इसके लिए सभी जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं से सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!