टॉप न्यूज़दुनियादेशयुवायूपीराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

मुख्यमंत्री ने श्री गोरखनाथ मंदिर, गोरखपुर में शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन कलश स्थापना कर माँ शैलपुत्री की पूजा-अर्चना की

मुख्यमंत्री ने श्री गोरखनाथ मंदिर, गोरखपुर में शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन कलश स्थापना कर माँ शैलपुत्री की पूजा-अर्चना की

मुख्यमंत्री ने श्री गोरखनाथ मंदिर, गोरखपुर में शारदीय नवरात्रि
के प्रथम दिन कलश स्थापना कर माँ शैलपुत्री की पूजा-अर्चना की

लखनऊ: 22 सितम्बर, 2025:ः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री तथा गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ जी ने आज श्री गोरखनाथ मंदिर, गोरखपुर में शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन लोक कल्याण की मंगलकामना के साथ कलश स्थापना कर माँ शैलपुत्री की विधि विधान से पूजा-अर्चना की। कलश स्थापना के पूर्व श्री गोरखनाथ मंदिर परिसर में पारंपरिक तरीके और श्रद्धाभाव से भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। मुख्यमंत्री जी ने कलश को शक्तिपीठ के गर्भगृह में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच वरुण देवता का आवाहन कर स्थापित किया। गोरक्षपीठाधीश्वर ने सबसे पहले मां दुर्गा, भगवान शिव और गुरु गोरखनाथ के शस्त्र त्रिशूल को प्रतिष्ठित करके गौरी-गणेश की आराधना की। इसके साथ ही दुर्गा मंदिर (शक्तिपीठ) के गर्भगृह में श्रीमद्देवीभागवत का पारायण पाठ एवं श्रीदुर्गासप्तशती के पाठ का शुभारंभ हो गया। पाठ के उपरांत आरती एवं प्रसाद वितरण किया गया।
————

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!