तैराकी में सी.एम.एस. छात्र ने गोल्ड मेडल समेत चार पदक जीते
अलीगंज प्रथम कैम्पस के कक्षा-10 के प्रतिभाशाली छात्र कृष्ण दुबे

तैराकी में सी.एम.एस. छात्र ने गोल्ड मेडल समेत चार पदक जीते
लखनऊ, 2 अगस्त। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, अलीगंज प्रथम कैम्पस के कक्षा-10 के प्रतिभाशाली छात्र कृष्ण दुबे ने प्रयागराज में आयोजित सी.आई.एस.सी.ई. रीजनल स्विमिंग चैम्पियनशिप में एक गोल्ड मेडल, दो सिल्वर मेडल एवं एक ब्रांज मेडल समेत चार पदक जीतकर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। प्रतियोगिता का आयोजन काउन्सिल फाॅर इण्डियन स्कूल सार्टिफिकेट एक्जामिनेशन (सी.आई.एस.सी.ई.) के तत्वावधान में किया गया। यह जानकारी सी.एम.एस. के हेड, कम्युनिकेशन्स श्री ऋषि खन्ना ने दी है। श्री खन्ना ने बताया कि इस चैम्पियनशिप में कृष्ण दुबे ने विभिन्न तैराकी प्रतियोगिताओं में अपनी अभूतपूर्व प्रतिभा का परचम लहराया है। इस चैम्पियनशिप में विभिन्न विद्यालयों के चुने हुए छात्रों ने प्रतिभाग किया तथापि कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच सी.एम.एस. के इस प्रतिभाशाली छात्रों ने अपनी तैराकी प्रतिभा की बदौलत राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय पटल पर देश का गौरव बढ़ाने के संकेत दिये हैं। सी.एम.एस. संस्थापिका निदेशिका व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. भारती गाँधी ने विद्यालय के इस होनहार तैराक के उज्जवल भविष्य की कामना की है।
श्री खन्ना ने आगे कहा कि सी.एम.एस. छात्र न सिर्फ शैक्षिक क्षेत्र में अपितु खेलों व समाज के अन्य बहुतेरे क्षेत्रों में भी विद्यालय का नाम राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर रहे हैं। सी.एम.एस. अपने छात्रों के बौद्धिक विकास के साथ उन्हें खेलों व अन्य सामाजिक क्षेत्रों के लिए भी विशेष रूप से तैयार करने में पूरे मनोयोग से संलग्न है।