जलालपुर ,अम्बेडकर नगर: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए ऐतिहासिक केंद्रीय बजट के लाइव प्रसारण उत्साहपूर्ण माहौल का सृजन किया। पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से इस क्षण को देखा और सरकार की आर्थिक नीतियों पर चर्चा की। भाजपा नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि ने इस बजट को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास' के मूल मंत्र का साकार रूप बताया। उन्होंने कहा, "यह बजट देश की पहले से मजबूत आर्थिक नींव को और सुदृढ़ करते हुए, बुनियादी ढांचे के तीव्र विकास और रोजगार सृजन को अभूतपूर्व गति प्रदान करेगा। यह आम जनता के हित में एक क्रांतिकारी बजट है।"इस अवसर पर पार्टी के किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष राम किशोर राजभर, वरिष्ठ नेता शिवपुजन वर्मा, सुरेश गुप्त, नगर महामंत्री कृष्ण गोपाल गुप्त, नगर उपाध्यक्ष अरुण मिश्र, शीतल सोनी, अतिक्रमण प्रभारी रमाकांत चौबे, नीरज मिश्र, पिमो नगर अध्यक्ष सोनू गौड़,संयोजक विकास निषाद, सभासद आशीष सोनी, अजीत निषाद, लालचंद, विक्की गौतम, रमेश मौर्या, आशाराम मौर्या ,रमेश यादव, अनिल राजभर प्रमुख रूप से शामिल रहे।