सुल्तानपुर के बाद अब जलालपुर? सपा के वरिष्ठ नेता भीम निषाद ने 2027 विधानसभा चुनाव का ढोल थपका, उसरहा में बड़ा दावा
जलालपुर,अम्बेडकर नगर : लोकसभा चुनाव में सुल्तानपुर से सपा के प्रबल दावेदार रहे राष्ट्रीय सचिव और वरिष्ठ नेता भीम निषाद अब जलालपुर विधानसभा पर अपनी पकड़ मजबूत करने में जुट गए हैं। उन्होंने आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए अपनी दावेदारी साफ कर दी है। हाल ही में उसरहा में आयोजित निषादराज जयंती समारोह में शिरकत करते हुए मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सचिव भीम निषाद ने क्षेत्र के उसरहा गांव में निषाद राज जयंती के अवसर पर पीडीए चौपाल का आयोजन किया गया। भीम निषाद ने कहा कि"निषाद राज जयंती के पावन अवसर पर उसरहा में आयोजित पीडीए चौपाल में आप सभी के बीच आकर मुझे अपार हर्ष हो रहा है। यह दिन हमें अपने गौरवशाली इतिहास और निषाद समुदाय की अस्मिता से जोड़ता है। समाजवादी पार्टी हमेशा से पिछड़ों, दलितों, अल्पसंख्यकों और सभी वंचितों (पीडीए) के अधिकारों की आवाज उठाने वाली संस्था रही है। कार्यक्रम का संचालन यासिर हयात (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा) ने किया। आयोजक चंद्रभान निषाद रहे. भीम निषाद के इस बयान से जलालपुर विधानसभा क्षेत्र में हलचल तेज हो गई है। माना जा रहा है कि सपा उन्हें इस सीट से मैदान में उतारने की रणनीति बना रही है, जिससे निषाद समुदाय के वोटों पर पार्टी की पकड़ मजबूत होगी।