जलालपुर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 का भव्य आगाज, भाजपा नेताओं ने राष्ट्रप्रथम और अंत्योदय के सिद्धांतों को किया रेखांकित
जलालपुर ,अम्बेडकर नगर : जलालपुर नगर मंडल के तत्वावधान में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 का शुभारंभ धूमधाम से हुआ। तीसरे सत्र को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी ने कहा कि भाजपा की विचारधारा पूर्णतः राष्ट्रप्रथम और अंत्योदय पर आधारित है। उन्होंने कहा कि संगठन की वास्तविक ताकत उसके सिद्धांतों में निहित है और पार्टी इसी दिशा में निरंतर आगे बढ़ती रहेगी। नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि समाज के हर वर्ग तक पहुंच बनाना ही किसी भी संगठन की सबसे बड़ी शक्ति होती है। यही कारण है कि भाजपा जन-जन से जुड़ने में सफल रही है। प्रशिक्षण अभियान के विभिन्न सत्रों में वरिष्ठ नेताओं ने अपने विचार साझा किए। प्रथम सत्र में पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रकाश यादव, द्वितीय सत्र में रमापति मौर्या, चतुर्थ सत्र में पूर्व जिलाध्यक्ष मिथिलेश त्रिपाठी,प्रथम सत्र में पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रकाश यादव, द्वितीय सत्र में रमापति मौर्या, चतुर्थ सत्र में पूर्व जिलाध्यक्ष मिथिलेश त्रिपाठी,पंचम में जिला मंत्री चन्द्रिका प्रसाद, , छठवें सत्र में सोशल मीडिया संयोजक शाश्वत मिश्र तथा सातवें सत्र में जिला उपाध्यक्ष रजनीश सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। सत्रों की अध्यक्षता वरिष्ठ नेता संजीव मिश्र, राम किशोर राजभर एवं शिवराम मिश्र ने की। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ नेता सुरेश गुप्ता और नगर महामंत्री कृष्ण गोपाल गुप्ता ने किया। इस अवसर पर जिला मंत्री चन्द्रिका प्रसाद, वरिष्ठ नेता डॉ. शिवपुजन वर्मा, मीसम रज़ा, शाश्वत मिश्र, मानिकचंद सोनी, विनय मिश्र, महेंद्र प्रताप चौहान, नृपेन्द्र कुशवाहा, देवेश मिश्र, अरुण मिश्र, शीतल सोनी, विपिन पांडे, विकाश निषाद, आशाराम मौर्या, विकास सोनकर, ओमप्रकाश पांडे, प्रह्लाद शर्मा, गिरीश जायसवाल, सोनू गुप्ता, रेनु प्रजापति, अनुज सोनकर, दुर्गेश गुप्ता, दीपचन्द सोनी, राधेश्याम शुक्ल, नरेंद्र सोनी, दिलीप यादव, राकेश गुप्ता, अजीत निषाद, देवेन्द्र मिश्र सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।