E-Paperhttps://primexnews.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gif
Trending
जलालपुर: पूज्य पीपल वृक्ष की कटाई: प्रायश्चित पूजन के बीच जाँच जारी
अम्बेडकर नगर. जलालपुर नगर स्थित महिला अस्पताल परिसर में दशकों पुराने एक पूजनीय पीपल के वृक्ष और पेड़ों को काटे जाने का मामला गहरा गया है। स्थानीय नेताओं और आम जनता के भारी विरोध के बीच पेड़ काटने का काम रोक गया. हालाँकि, तब तक वृक्ष का एक आंशिक हिस्सा ही बचा है। इसकी कटाई का उद्देश्य अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है और यह चर्चा का केंद्र बना हुआ है। शुक्रवार को महिला अस्पताल परिसर में ही विधिवत पूजा का आयोजन किया गया। इस पूजा को पंडित रामदौर मिश्र ने संपन्न कराया, जबकि स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अनिल त्रिपाठी ने यजमान की भूमिका निभाई। इस अवसर पर वन विभाग के अधिकारी, केशव श्रीवास्तव, संदीप अग्रहरि, कृष्ण गोपाल गुप्ता, आनंद जायसवाल, देवेश मिश्र, विकास निषाद,जय प्रकाश,विनोद सिंह, मनोज यादव जैसे कई स्थानीय मौजूद रहे। पेड़की अनधिकृत कटाई को लेकर मुकदमा दर्ज किया जा चुका है। प्रशासन और पुलिस इस बात की जाँच कर रही है कि किसके आदेश पर और किस उद्देश्य से इस पूज्य वृक्ष को काटा गया। सवाल उठ रहे हैं कि क्या यह अस्पताल विस्तार की योजना का हिस्सा था या फिर कोई अन्य कारण रहा।अब सभी की निगाहें प्रशासनिक जाँच के नतीजों पर टिकी हैं, ताकि इस पूरे प्रकरण में पारदर्शिता बनी रहे और भविष्य में इस तरह की अनचाही स्थितियों से बचा जा सके।



