मन की बात’ ने जलालपुर में कार्यकर्ताओं को किया एकजुट, मतदाता की महत्ता पर हुई चर्चा
जलालपुर, अम्बेडकर नगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के ताजा एपिसोड ने यहाँ भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच विशेष उत्साह पैदा किया। क्षेत्र के विभिन्न मंडल व बूथ कार्यालयों पर आयोजित सामूहिक श्रवण सत्र में पार्टी के नेता व कार्यकर्ता जुटे। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री द्वारा लोकतंत्र में मतदाता की भूमिका पर दिए गए संदेश ने चर्चा का केंद्र बना। पीएम मोदी ने कहा कि मेरे प्यारे देशवासियो, आज हमारी संस्कृति और त्योहार दुनिया भर में अपनी पहचान बना रहे हैं | दुनिया के हर कोने में भारत के त्योहार बड़े उत्साह और उल्लास के साथ मनाए जाते हैं | हर तरह की सांस्कृतिक तरंगता को बनाए रखने में हमारे भारतवंशी भाई-बहनों का अहम योगदान है.विभिन्न बूथों पर नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि, मंडल अध्यक्ष सुभम पांडे, प्रवीण गौड, सरिता निषाद और विनय सिंह समेत अन्य पदाधिकारियों ने सुना। सभी बूथ अध्यक्षों ने इसे सफल बनाने में सहभागिता निभाई। कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता संजय सिंह, राम किशोर राजभर, संजीव मिश्र,केशरी नंदन त्रिपाठी, किरण पांडे, अशोक उपाध्याय, सुरेंद्र सोनी, दीपक त्रिपाठी, दीपक शुक्ल, अरुण मिश्र, मानिक चंद सोनी, सुरेश गुप्त, कृष्ण गोपाल गुप्त, आनंद मिश्र, आशीष सोनी, अजीत निषाद,गिरीश जायसवाल,विकास निषाद, सोनू गौड़, सोनू गुप्ता, नृपेन्द्र कुशवाहा, दुर्गेश अग्रहरि, मनीष सोनी आदि अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। उपस्थित सभी ने 'मन की बात' को एक प्रेरणादायी एवं जन-जागरण के लिए सशक्त मंच बताया। इस आयोजन ने न केवल कार्यकर्ताओं को एक साथ लाया, बल्कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में नागरिकों की सक्रिय भागीदारी के संदेश को भी मजबूती दी।