E-Paperhttps://primexnews.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gif
Trending

गौ-सेवा से सामाजिक एकता का संदेश: तमसा श्रेष्ठ ट्रस्ट ने मकर संक्रांति पर दिखाई मिसाल

जलालपुर, अम्बेडकर नगर: मकर संक्रांति के पावन पर्व पर तमसा श्रेष्ठ ट्रस्ट ने गौ-सेवा और सामाजिक सद्भाव का एक अनूठा एवं प्रेरक उदाहरण प्रस्तुत किया। ट्रस्ट अध्यक्ष केशव श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष आलोक बाजोरिया एवं विकास निषाद ने गौशाला विकासनगर कालोनी पहुँचकर विशेष सेवा अभियान चलाया। प्रत्येक गाय को पौष्टिक तिल और गुड़ का प्रसाद खिलाया, जो सर्दी के मौसम में उनके स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी माना जाता है। ट्रस्ट अध्यक्ष केशव श्रीवास्तव ने अपने संदेश में कहा, “हमारी संस्कृति और परंपराओं में गाय को माता का दर्जा दिया गया है। मकर संक्रांति जैसे शुभ दिन पर उनकी सेवा करना न केवल धार्मिक कर्तव्य है, बल्कि यह मानवता और प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी का भी प्रतीक है। तिल और गुड़ जहाँ ऊर्जा और स्वास्थ्य का स्रोत हैं, वहीं ये सामाजिक एकता, स्नेह और प्रकृति के प्रति सम्मान का भी संकेत करते हैं। यह पहल केवल एक धार्मिक गतिविधि न होकर एक सामाजिक-पर्यावरणीय अभियान बन गई, जिसने लोगों को प्रकृति और पशुधन के प्रति दायित्वबोध का संदेश दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!