https://primexnews.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gif
Trending

भाजपा ने जलालपुर में चलाया मतदाता अभियान, कैप्टन विकास सिंह ने संभाली कमान

जलालपुर, अम्बेडकर नगर। भाजपा ने मतदाताओं से सीधा संपर्क बनाने और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए 'मतदाता पुनः निरीक्षण अभियान' की शुरुआत है। इसी कड़ी में पार्टी के क्षेत्रीय मंत्री कैप्टन विकास सिंह ने जलालपुर क्षेत्र के पदाधिकारियों की एक रणनीतिक बैठक की अगुवाई की। बैठक को संबोधित करते हुए कैप्टन विकास सिंह ने कहा कि यह अभियान लोकतंत्र का एक महत्वपूर्ण चरण है। उन्होंने जोर देकर कहा, "हमारा प्रमुख फोकस बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करना और हर एक मतदाता से जुड़ना है। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए एक व्यापक रणनीति तैयार की गई है। महत्वपूर्ण बैठक में जिला मंत्री पंकज वर्मा, चंद्रिका प्रसाद, वरिष्ठ नेता अमरनाथ सिंह, नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि, मंडल अध्यक्ष सुभम पांडे, प्रवीण गौड, विनय सिंह, अभियान संयोजक विकाश निषाद, विपिन कन्नौजिया, सत्यम श्रीवास्तव,अभियान सहसंयोजक नृपेन्द्र कुशवाहा, बबलू त्रिपाठी,पूर्व मंडल अध्यक्ष सुनील गुप्ता सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। बैठक के दौरान मतदाता सूचियों के सत्यापन से लेकर आगामी चुनावी रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई और आवश्यक तैयारियों पर सहमति बनी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!