E-Paperhttps://primexnews.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gif
Trending

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मतदाता सूची सत्यापन हेतु किया बूथों का दौरा

जलालपुर, अम्बेडकर नगर। निर्वाचन आयोग द्वारा 'कोई मतदाता न छूटे' अभियान के तहत सभी पात्र नागरिकों से मतदाता सूची में अपना नाम सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया है। भाजपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने विधानसभा संयोजक केशरी नंदन त्रिपाठी और नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि के नेतृत्व में विभिन्न मतदान केंद्रों का भ्रमण कर लोगों को जागरूक किया। अभियान संयोजक विकास निषाद ने नए मतदाताओं को फॉर्म भरने में सहायता प्रदान की। केशरी नंदन त्रिपाठी ने सभी मतदाताओं से अपने निर्धारित मतदान केंद्र पर जाकर मतदाता सूची में नाम, पता व अन्य विवरणों की जांच करने की अपील की। इस अवसर पर बीएलओ, पूर्व नगर अध्यक्ष संजीव मिश्र, सुरेश गुप्त तथा अभियान सह-संयोजक सोनू गौड भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!