E-Paperhttps://primexnews.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedटॉप न्यूज़यूपीलोकल न्यूज़
Trending

श्री रामलीला सेवा समिति द्वारा भव्य रामलीला का आयोजन,आज बुधवार होगा फुलवारी और मीना बाजार का मंचन

श्री रामलीला सेवा समिति द्वारा भव्य रामलीला का आयोजन जलालपुर, अम्बेडकर नगर। श्री रामलीला सेवा समिति द्वारा रामलीला मैदान में आयोजित रामलीला में भगवान श्रीराम के जन्म से लेकर ताड़का वध तक की पावन कथा का मंचन किया गया। कार्यक्रम कीशुरुआत समिति के अध्यक्ष संजीव मिश्र, कोषाध्यक्ष सुशील अग्रवाल, महामंत्री कृष्ण गोपाल गुप्ता, मीडिया प्रभारी विकाश निषाद सहित अन्य पदाधिकारियों द्वारा विधिवत पूजन-अर्चन और श्री राम दरबार की आरती के साथ हुई। पूजन का कार्यक्रम आचार्य रामदौर मिश्र ने संपन्न कराया। कलाकारों द्वारा माँ दुर्गा की भव्य झांकी भी प्रस्तुत की गई, जिसने उत्सव के उल्लास और भक्ति के माहौल को और गहरा कर दिया। यह आयोजन सामुदायिक सद्भाव का प्रतीक बन गया। मंचन के दौरान अयोध्या के राजा दशरथ के यहाँ पुत्र प्राप्ति के लिए किए गए यज्ञ और चारों पुत्रों के जन्मोत्सव का भव्य चित्रण किया गया, जिसने दर्शकों को भक्ति-भाव में डुबो दिया। इसके बाद गुरु विश्वामित्र के आदेश पर युवा राम और लक्ष्मण द्वारा ऋषियों के यज्ञ में विघ्न डालने वाली राक्षसी ताड़का के वध का प्रसंग दिखाया गया। श्री रामलीला सांस्कृतिक समिति के अध्यक्ष संदीप अग्रहरि द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में मानस गंगा प्रियंका पांडे ने दक्ष प्रजापति के यज्ञ की कथा सुनाकर लोगों को भगवान राम के आदर्श चरित्र को अपने जीवन में उतारने का संदेश दिया।

VID-20250924-WA0096

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!