टॉप न्यूज़युवायूपीराज्य

सनातन धर्म मानव जीवन के कल्याण और उद्धार का धर्म : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने मदरिया सिद्धपीठ में दर्शन-पूजन किया

मुख्यमंत्री ने मदरिया सिद्धपीठ में दर्शन-पूजन किया

सनातन धर्म मानव जीवन के कल्याण और उद्धार का धर्म : मुख्यमंत्री

महन्त रामदास आजीवन सनातन और वैदिक परम्परा के लिए समर्पित रहे

लखनऊ : 03 दिसम्बर, 2025

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज जनपद गोरखपुर में गोला तहसील क्षेत्र के मदरिया सिद्धपीठ में दिवंगत महन्त रामदास को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। ज्ञातव्य है कि मदरिया सिद्धपीठ के महन्त रामदास का विगत दिनों निधन हो गया था। मुख्यमंत्री जी ने मदरिया सिद्धपीठ में दर्शन-पूजन भी किया।
मुख्यमंत्री जी ने इस अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में महन्त रामदास की स्मृतियों को नमन करते हुए कहा कि सनातन धर्म मानव जीवन के कल्याण और उद्धार का धर्म है। महन्त रामदास आजीवन सनातन और वैदिक परम्परा के लिए समर्पित रहे। उनका गोरक्षपीठ से पांच दशकों से गहरा जुड़ाव रहा।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि 12 वर्ष पूर्व मदरिया सिद्धपीठ आगमन पर उन्हें महन्त रामदास का भौतिक सान्निध्य प्राप्त हुआ था। वैदिक परम्परा को आगे बढ़ाने में महन्त रामदास का योगदान हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने सदैव लोगों को सनातन मूल्यों और भारत के प्रति आस्थावान बनने के लिए प्रेरित किया। मदरिया सिद्धपीठ के वर्तमान महन्त श्रीशदास अपने पूज्य गुरुदेव के पदचिन्हों पर चलते हुए उनके मूल्यों व आदर्शों के अनुरूप सनातन धर्म की सेवा कर रहे हैं।
इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण एवं मदरिया सिद्धपीठ से जुड़े श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!