युवायूपीराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

सी.एम.एस. छात्रों ने जरूरतमंदों को बाँटे कंबल

सी.एम.एस. छात्रों ने जरूरतमंदों को बाँटे कंबल

सी.एम.एस. छात्रों ने जरूरतमंदों को बाँटे कंबल

लखनऊ, 27 दिसम्बर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, चैक कैम्पस एवं अलीगंज द्वितीय कैम्पस के छात्र-छात्राओं ने अपनी पाॅकेटमनी के रूपयों से जरूरतमंदों को कंबल वितरण कर एक सामाजिक-मानवीय कार्य की मिसाल पेश की है। इस पुनीत कार्य के द्वारा सी.एम.एस. छात्रों ने सिद्ध कर दिया कि सी.एम.एस. छात्र न केवल पढ़ाई में अपितु सामाजिक व मानवीय कार्यो में भी अग्रणी है। सर्द रात में खुले आसमान के नीचे सो रहे लोगों ने कम्बल पाकर राहत की सांस ली और इस पुनीत कार्य हेतु खुले दिल से छात्रों को आशीर्वाद दिया। जहाँ एक ओर, कड़ाके की ठंड में बैठे गरीब वृद्धजनों की आँखे कंबल पाकर खुशी से छलक आईं तो वहीं दूसरी ओर छोटे-छोटे बच्चों को गोद में लिए बैठी महिलाओं को भी कम्बल पाकर बहुत राहत मिली। सी.एम.एस. संस्थापिका-निदेशिका डा. भारती गाँधी ने सी.एम.एस. छात्रों को इस नेक कार्य हेतु हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि सच्ची शिक्षा वही है, जो मानवता की सेवा हेतु प्रेरित करे। यह जानकारी

सी.एम.एस. के हेड, कम्युनिकेशन्स श्री ऋषि खन्ना ने दी है।

श्री खन्ना ने बताया कि कंबल वितरण के अन्तर्गत सी.एम.एस. चैक एवं अलीगंज द्वितीय कैम्पस के छात्रों व शिक्षकों ने परिवर्तन चैक, कपूरथला, हनुमान सेतु आदि विभिन्न स्थानों पर जरूरतमंदों को कंबल वितरित किया। श्री खन्ना ने बताया कि सी.एम.एस. छात्र विगत काई वर्षों से मानवीय कार्यों की मिसाल पेश करते हुए कंबल वितरण करते आ रहे हैं, जिसका समाज के विभिन्न वर्गों से भरपूर सराहना मिली है। इसी कड़ी में सी.एम.एस. के कई अन्य कैम्पसों द्वारा भी जरूरतमंदों को कंबल वितरण का मानवीय कार्य किया जा रहा है। श्री खन्ना ने बताया कि सी.एम.एस. छात्रों की यह पहल समाज के प्रति भावी पीढ़ी की जिम्मेदारी और संवेदनशीलता को प्रदर्शित करती है, साथ ही इस विश्वास को मजबूत करती है कि छोटी-सी मदद भी बड़े परिवर्तन ला सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!