युवायूपीराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

ग्रामीण महिलाओं की आर्थिक मजबूती से ही विकसित भारत का संकल्प साकार होगा -श्री केशव प्रसाद मौर्य

महिला सशक्तिकरण के माध्यम से आत्मनिर्भर ग्राम और समृद्ध राष्ट्र का निर्माण संभव

ग्रामीण महिलाओं की आर्थिक मजबूती से ही विकसित भारत का संकल्प साकार होगा
-श्री केशव प्रसाद मौर्य
महिला सशक्तिकरण के माध्यम से आत्मनिर्भर ग्राम और समृद्ध राष्ट्र का निर्माण संभव

स्वयं सहायता समूहों की ताकत से बदलेगा ग्रामीण भारत का भविष्य

लखपति दीदी अभियान से गांव-गांव पहुंचेगी समृद्धि और सम्मान

महिला उद्यमिता और आजीविका संवर्धन से सुदृढ़ होगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था’
-श्री केशव प्रसाद मौर्य
ग्रामीण महिला सशक्तिकरण को नई दिशारू उप मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय आजीविका कार्यशाला सम्पन्न

लखपति दीदी से आत्मनिर्भर गांव तकरू ग्रामीण आजीविका मिशन के लक्ष्यों को गति देने पर विशेष जोर

लखनऊ: 19 दिसम्बर, 2025

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि ग्रामीण महिलाओं की आर्थिक मजबूती से ही विकसित भारत का संकल्प साकार होगा। महिला सशक्तिकरण के माध्यम से आत्मनिर्भर ग्राम और समृद्ध राष्ट्र का निर्माण संभव है। स्वयं सहायता समूहों की ताकत से ग्रामीण भारत का भविष्य बदलेगा। लखपति दीदी अभियान से गांव-गांव समृद्धि पहुंचेगी और महिलाओ को सम्मान मिलेगा। महिला उद्यमिता और आजीविका संवर्धन से ग्रामीण अर्थव्यवस्था सुदृढ़ होगी। श्री केशव प्रसाद मौर्य शनिवार को लोक निर्माण विभाग मुख्यालय, लखनऊ स्थित विश्वेश्वरैया प्रेक्षागृह में उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत कार्यरत अधिकारियों की एक महत्वपूर्ण राज्य स्तरीय कार्यशाला को सम्बोधित कर रहे थे।
उप मुख्यमंत्री श्री मौर्य ने कार्यशाला के दौरान ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, जमीनी स्तर पर आ रही चुनौतियों पर चर्चा तथा मिशन के लक्ष्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से प्राप्त करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। अपने प्रेरक, ओजस्वी व सारगर्भित उद्बोधन में उप मुख्यमंत्री ने जहां अधिकारियों को मिशन के उद्देश्यों के अनुरूप बेहतर समन्वय एवं प्रभावी क्रियान्वयन के लिए मार्गदर्शन भी दिया गया, वहीं उनमे नई ऊर्जा व नये उत्साह का संचार किया। कार्यशाला से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार, महिला सशक्तिकरण एवं ग्रामीण महिलाओ के आजीविका संवर्धन से जुड़े कार्यक्रमों को नई गति मिलेगी। लखपति दीदियो की संख्या बढ़ाने, नमो ड्रोन दीदियो की सक्रियता सुनिश्चित करने सहित समूहो की संख्या बढ़ाने व निष्क्रिय समूहो को सक्रिय किये जाने की आवश्यकता पर विशेष बल दिया गया।
कार्यशाला के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाली 2, विद्युत सखियो, 2 लखपति दीदियो व 2 बैंक सखियो को उप मुख्यमंत्री जी द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। रू 400 करोड़ के बैंक क्रेडिट लिंकेज का प्रतीकात्मक चेक वितरण किया गया। बी सी सखी कार्यक्रम का राष्ट्रीयकृत चार बैको-बैंक आफ बड़ौदा, पंजाब नेशनल बैक, सेन्ट्रल बैक आफ इण्डिया व यूनियन बैंक के साथ एम ओ यू किया गया। कैडर मानदेय के पोर्टल की लान्चिग की गयी। आजीविका मिशन मे प्रदेश मे सर्वाेत्कृष्ट कार्य करने वाले वाराणसी, अम्बेडकर नगर व बिजनौर के उपायुक्त स्वतः रोजगार, को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
उप मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि 01 करोड़ गरीब परिवारों की महिलाओं को श्लखपति दीदीश् के रूप में विकसित किया जाए।
जिलो मे अधिकाधिक खाद्य प्रसंस्करण इकाई की स्थापना सुनिश्चित की जाए, जिसमें खाद्य प्रसंस्करण विभाग से प्राविधानित सब्सिडी दिलायी जाय।
कार्यशाला मे राज्यमन्त्री ग्राम्य विकास विभाग
श्रीमती विजय लक्ष्मी गौतम न महिला सशक्तिकरण की दिशा मे किये जा रहे कार्याे के बारे मे प्रकाश डाला। अपर मुख्य सचिव उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग श्री बी एल मीणा, प्रमुख सचिव ग्राम्य विकास विभाग श्री सौरभ बाबू, आयुक्त ग्राम्य विकास विभाग श्री जी एस प्रियदर्शी, मिशन निदेशक राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन श्रीमती दीपा रंजन ने कार्यशाला मे अपने विचार व्यक्त किये।
विशेष सचिव श्री टी के शीबू, अपर मिशन निदेशक श्री जयनाथ, संयुक्त मिशन निदेशक श्री जनमेजय शुक्ला, श्री प्रवीणानन्द, श्री अजय प्रताप सिह, श्री सुधीर कुमार सिह, विभिन्न बैंको के उच्चाधिकारी, ग्राम्य विकास विभाग के अधिकारी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
इस कार्यशाला में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से
उपायुक्त स्वतः रोजगार,जिला मिशन प्रबन्धक (डीएमएम-जिला मिशन प्रबन्धक, ग्रामीण आजीविका मिशन) एवं ब्लाक मिशन मैनेजर (बीएमएम-ब्लाक मिशन मैनेजर, ग्रामीण आजीविका मिशन) प्रतिभाग किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!