धर्मयुवायूपीराज्यलोकल न्यूज़

अखिल विश्व गायत्री परिवार हरिद्वार के संयोजकत्व में गायत्री शक्तिपीठ गोमतीनगर में पंचकुंडीय गायत्री यज्ञ का आयोजन सम्पन्न हुआ

लखनऊ: अखिल विश्व गायत्री परिवार, हरिद्वार के संयोजकत्व में गायत्री शक्तिपीठ, गोमतीनगर के तत्वावधान में आज़ दिनांक 20 दिसंबर,2025 को गोमतीनगर के विराम खंड 4, में स्थित तुलसी पार्क, में पंचकुंडीय गायत्री यज्ञ का आयोजन सम्पन्न हुआ, कार्यक्रम का संचालन शान्ति कुंज से पधारी 4 बहनों द्वारा किया गया, मुख्य वक्ता के रूप में गायत्री शक्तिपीठ के मुख्य ट्रस्टी शिव शंकर मिश्रा थे, इसके अतिरिक्त ट्रस्टी दिनेश यादव, एवं सक्रिय कार्यकर्ता धीरज मिश्रा, दिनेश कुलश्रेष्ठ, प्रताप नारायण, नितिन पाण्डेय, अशोक सिंह परिव्राजक, गीता सिंह, गायत्री शक्तिपीठ की तमाम बहनों के साथ कालोनी की सैकड़ों महिलाओं एवं पुरुषों ने उक्त कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर भाग लिया, इस अवसर पर भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा, लखनऊ के जिला संयोजक महिपाल, अशोक कुमार पाण्डेय, जय करन पाल एवं अन्यान्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे, कार्यक्रम का सम्पूर्ण दायित्व कालोनी निवासी अशोक कुमार पाण्डेय द्वारा पूरे मनोयोग से पूर्ण किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!