टॉप न्यूज़दुनियादेशधर्मयुवायूपीराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

विश्वविद्यालय के 20 यू . पी. गर्ल्स बटालियन एनसीसी, 67 यू पी बटालियन एनसीसी द्वारा नागरिक जिम्मेदारी के तहत एक विशेष समुदाय को अपनाकर जागरूकता अभियान का आयोजन

बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय ,लखनऊ में विश्वविद्यालय के यशस्वी कुलपति प्रो. राज कुमार मित्तल के दिशा निर्देशन में

बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय ,लखनऊ में विश्वविद्यालय के यशस्वी कुलपति प्रो. राज कुमार मित्तल के दिशा निर्देशन में विश्वविद्यालय के 20 यू . पी. गर्ल्स बटालियन एनसीसी, 67 यू पी बटालियन एनसीसी द्वारा नागरिक जिम्मेदारी के तहत एक विशेष समुदाय को अपनाकर जागरूकता अभियान का आयोजन किया जिसमें कार्यक्रम के आयोजक विभागाध्यक्ष कैप्ट. डॉ. राज श्री एसोसिएट एनसीसी अधिकारी ने स्वामी विवेकानंद बाल शिक्षा केंद्र पर पहुंच कर वहां पर आम जन समूह को जागरूक करते हुए लेखन सामग्री का वितरण किया साथ में मुख्य अतिथि के रूप में उन्नत भारत अभियान के नोडल अधिकारी प्रो . नवीन कुमार अरोरा ने उपस्थित जन समूह को जागरूक करते हुए बताया की वृक्षारोपण पर्यावरण के लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि पेड़ हवा को शुद्ध करते हैं, कार्बन डाइऑक्साइड को अवशोषित करके ग्लोबल वार्मिंग को कम करते हैं, और ऑक्सीजन छोड़ते हैं। इसके अतिरिक्त, वृक्ष मिट्टी के कटाव को रोकते हैं, मिट्टी की उर्वरता बढ़ाते हैं, और जैव विविधता में सुधार करते हैं | विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. अनुराग मिश्रा, स्पोर्ट्स इंजरी सर्जन ने फर्स्ट ऐड किट के बारे में बताया जिसमें सामान्य चोटों जैसे कटने, खरोंच, मोच आदि के उपचार के लिए आवश्यक सामग्री होती है। इसमें पट्टियाँ, एंटीसेप्टिक, दर्द निवारक दवाएं, दस्ताने, कैंची और टेप जैसी चीज़ें शामिल होती हैं ताकि आपातकालीन स्थिति में तुरंत चिकित्सा सहायता दी जा सके। साथ में ग्राम सभा जागरूकता के तहत सतर्कता हमारी साझा जिम्मेदारी विषय पर शपथ का भी आयोजन किया गया
कार्यक्रम में समाज सेविका अर्चना सिंह व एनसीसी कैडेट्स के साथ प्रियंका, आशीष कुमार पाण्डेय भी उपस्थित थे |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!