टॉप न्यूज़दुनियादेशधर्मयुवायूपीराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

डिबेट कंपटीशन, रंगोली कंपटीशन, पोस्टर कंपटीशन, नुक्कड़ नाटक आदि का सफलता पूर्वक किया गया आयोजन

सतर्कता जागरूकता सप्ताह– 2025 (27 अक्टूबर से 2 नवम्बर 2025)

बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय, लखनऊ में सतर्कता जागरूकता सप्ताह– 2025 (27 अक्टूबर से 2 नवम्बर 2025) के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों जैसे की डिबेट कंपटीशन, रंगोली कंपटीशन, पोस्टर कंपटीशन, नुक्कड़ नाटक आदि का सफलता पूर्वक आयोजन किया गया जिसमें से आज दिनांक 29 अक्टूबर 2025 को “Digital Vigilance in the Age of AI and Social Media” विषय पर एक विशेषज्ञ वार्ता (Expert Talk) का सफल आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम के चीफ पैट्रन विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रो. आर. के. मित्तल रहे। जिन्होंने द्वीप जलाकर के कार्यक्रम का शुभारंभ किया एवं वर्तमान सरकार के डिजिटल नीतियों के द्वारा भ्रष्टाचार मुक्त एवं विकसित भारत बनाने में प्रयास की सराहना की, सभागार में उपस्थित लोगों से खुद को ईमानदार बनने का अनुरोध किया एवं बाहरी लालचों को छोड़कर अन्तर आत्मा को वश में करने का आग्रह किया। डिपार्टमेंट ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी की हेड कैप्टेन डॉ. राजश्री ने स्वागत भाषण से अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम के मुख्य मार्गदर्शक एवं चीफ विजिलेंस ऑफिसर तथा आई.टी. विभाग के वरिष्ठ प्रोफेसर प्रो. आर. ए. ख़ान रहे, जिन्होंने लोगों को डिजिटल फ्रॉड के प्रति जागरुक करते हुए अपने कर्तव्य के प्रति ईमानदार रहने की प्रेरणा दी एवं संपूर्ण सतर्कता जागरूकता सप्ताह का रूपरेखा तैयार कर कार्यक्रमों का सफल संचालन सुनिश्चित किया।

इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में एडवोकेट मोहम्मद हसन ज़ैदी, साइबर टेक्नो अटॉर्नी (आलिया एंड एसोसिएट्स) एवं पूर्व अध्यक्ष, चाइल्ड वेलफेयर कमेटी (CWC), प्रयागराज, उत्तर प्रदेश उपस्थित रहे। उन्होंने अपने उद्बोधन में डिजिटल युग में सतर्कता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और सोशल मीडिया के इस युग में डिजिटल विजिलेंस न केवल तकनीकी आवश्यकता है बल्कि सामाजिक एवं नैतिक जिम्मेदारी भी है एवं डिजिटल रूप से हो रहे अपराधों के प्रति छात्रों को जागरूक किया एवं साइबर स्लेवरी जैसे नई पहलू से अवगत कराया।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आर. के. मित्तल एवं मुख्य अतिथि एडवोकेट मोहम्मद हसन ज़ैदी द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेताओं को मेडल प्रदान किया गया तथा सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र देकर प्रोत्साहित किया गया।

डिबेट कंपटीशन का आयोजन डॉ. धीरेन्द्र पांडेय एवं डॉ. अल्का के नेतृत्व में, रंगोली कंपटीशन का आयोजन डॉ. रेनू पांडेय एवं डॉ. शालिनी चंद्रा के नेतृत्व में किया गया।

आज के कार्यक्रम का आयोजन डिपार्टमेंट ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी की हेड कैप्टेन डॉ. राजश्री एवं डॉ. अल्का के नेतृत्व में किया गया। सभागार में विश्वविद्यालय के विभिन्न संकायों के डीन, विभागाध्यक्ष, शिक्षकगण, कर्मचारीगण तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के मंच का संचालन डॉ. अल्का द्वारा किया गया एवं सहायक की भूमिका शहबाज, सोनम, आकाश, सावित्री, अनुज एवं अरशद ने निभाई तथा कार्यक्रम का समापन एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ. पवन कुमार चौरसिया द्वारा प्रस्तुत किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य प्रतिभागियों में डिजिटल युग में नैतिकता, पारदर्शिता एवं सजगता के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। अंत में सभी उपस्थितों ने एक स्वर में जागरूकता सप्ताह के मुख्य विषय – “सतर्कता हमारी साझा ज़िम्मेदारी है।” का संदेश दिया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!