टॉप न्यूज़दुनियादेशधर्मयुवायूपीराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

बैण्ड प्रतियोगिता में सी.एम.एस. छात्र टीम को प्रथम पुरस्कार

कानपुर रोड कैम्पस के प्रतिभाशाली छात्रों की बैण्ड टीम ने जिला स्तरीय अन्तर-विद्यालयी बैण्ड प्रतियोगिता

बैण्ड प्रतियोगिता में सी.एम.एस. छात्र टीम को प्रथम पुरस्कार
लखनऊ, 25 अक्टूबर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, कानपुर रोड कैम्पस के प्रतिभाशाली छात्रों की बैण्ड टीम ने जिला स्तरीय अन्तर-विद्यालयी बैण्ड प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अर्जित कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता का आयोजित प्रदेश के शिक्षा विभाग के तत्वाधान में किया गया, जिसमें सी.एम.एस. कानपुर रोड कैम्पस की 33 सदस्यीय छात्र टीम ने ‘ब्रास बैण्ड’ कैटेगरी में अपनी बहुमुखी प्रतिभा का प्रदर्शन कर प्रथम पुरस्कार पर कब्जा जमाया। सी.एम.एस. संस्थापिका निदेशिका डा. भारती गाँधी ने सी.एम.एस. बैण्ड टीम को इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। डा. गाँधी ने बैण्ड टीम का नेतृत्व करने वाले शिक्षकों एवं प्रधानाचार्या श्रीमती आभा अनन्त का भी हार्दिक आभार व्यक्त किया। यह जानकारी सी.एम.एस. के हेड, कम्युनिकेशन्स श्री ऋषि खन्ना ने दी है। श्री खन्ना ने बताया कि इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में विभिन्न प्रतिष्ठित विद्यालयों की छात्र टीमों ने प्रतिभाग किया तथापि कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच
सी.एम.एस. कानपुर रोड कैम्पस की बैण्ड टीम ने अपनी अभूतपूर्व प्रतिभा का परचम लहराया है। इस उपलब्धि हेतु सी.एम.एस. छात्र टीम को प्रशस्ति पत्र एवं ट्राफी प्रदान कर सम्मानित किया गया।
श्री खन्ना ने बताया कि सी.एम.एस. अपने छात्रों की रुचि के क्षेत्रों में सर्वांगीण विकास हेतु प्रतिबद्ध है।
सी.एम.एस. भावी पीढ़ी को भौतिक, सामाजिक व आध्यात्मिक शिक्षा उपलब्ध कराने के साथ ही साँस्कृतिक व साहित्यिक क्षेत्रों में भी उनका रुझान विकसित करता है ंतथापि उनकी क्षमता को पहचानकर उन्हें प्रोत्साहित करता है। यही कारण है कि सी.एम.एस. छात्र पढ़ाई में तो अव्वल रहते ही हैं साथ ही साथ गीत-संगीत, नृत्य, साहित्य व कला जैसे क्षेत्रों में भी विद्यालय के छात्रों ने अलग पहचान बनाई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!