यूपीराज्यलोकल न्यूज़

देश के वीर सैनिक भाईयों हेतु सी.एम.एस. छात्राओं ने भेजी राखी

मेजर जनरल सलिल सेठ ने प्राप्त की 15,000 राखियाँ

देश के वीर सैनिक भाईयों हेतु सी.एम.एस. छात्राओं ने भेजी राखी


लखनऊ, 31 जुलाई। सिटी मोन्टेसरी स्कूल की छात्राओं ने देश की सुरक्षा में तैनात वीर सैनिक भाईयों हेतु बड़े ही स्नेह व गर्व के साथ 15,000 राखियाँ भेजी हैं। सी.एम.एस. प्रबन्धक प्रो. गीता गाँधी किंगडन, सी.एम.एस. इन्दिरा नगर कैम्पस की प्रधानाचार्या सुश्री कनिका कपूर एवं सी.एम.एस. आर.डी.एस.ओ. कैम्पस की प्रधानाचार्या सुश्री ज्योत्सना अतुल के नेतृत्व में विद्यालय की 12 छात्राओं ने सी.एम.एस. के सभी 21 कैम्पस की छात्राओं का प्रतिनिधित्व करते हुए मेजर जनरल सलिल सेठ, जनरल आॅफीसर कमाडिंग, मध्य उत्तर प्रदेश सब एरिया, को सीमा पर तैनात जवानों तक पहुँचाने के लिए 15000 राखियाँ भेंट की, साथ ही उपस्थित सैनिक भाइयों को राखी भी बाँधी। इस अवसर पर सी.एम.एस. प्रबन्धक प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने कहा कि रक्षाबंधन के इस पावन पर्व पर सी.एम.एस. छात्राओं द्वारा प्रेषित ये राखियाँ देश के वीर जवानों के प्रति किशोर व युवा पीढ़ी का स्नेह व सम्मान है। मुझे प्रसन्नता है कि सी.एम.एस. छात्र-छात्राएं अपने सामाजिक कार्यो व दायित्वों के प्रति काफी सजग व संकल्पित हैं।
सी.एम.एस. के हेड, कम्युनिकेशन्स श्री ऋषि खन्ना ने बताया कि सी.एम.एस. छात्राओं ने इस अवसर पर सैनिक भाईयों को प्रेषित अपने संदेश में कहा कि देश की सुरक्षा में अपने घरों से दूर रह रहे वीर जवानों के लिए राखियां भेज कर हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रही हैं। छात्राओं का कहना था कि आज अगर हम सब देशवासी अपने को सुरक्षित महसूस कर पाते हैं तो वह सिर्फ और सिर्फ सैनिक भाइयों की बहादुरी की वजह से है। हम अपने सैनिक भाइयों की दीर्घायु की कामना करते हैं। सी.एम.एस. की प्रतिनिधि 12 छात्राओं में विशी सिंह, शताक्षी श्रीवास्तव, उदिशा शुक्ला, दिव्या वर्मा, हंसिका पाण्डेय, तेजस्विनी श्रीवास्तव, काव्या रंजन, अनन्या मिश्रा, अवनी सिंह, समृद्धि निगम, आद्या सिंह एवं विधि कुमारी शामिल हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!