क्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मपंजाबबिहारबॉलीवुडमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

हिंदुस्तान स्काउट्स एवं गाइड्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के नवीन राज्य मुख्यालय का लखनऊ में हुआ भव्य शुभारंभ

विगत 97 वर्षो से कार्य कर रहें हिंदुस्तान स्काउट्स एवं गाइड्स


हिंदुस्तान स्काउट्स एवं गाइड्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के नवीन राज्य मुख्यालय का लखनऊ में हुआ भव्य शुभारंभ

विगत 97 वर्षो से कार्य कर रहें हिंदुस्तान स्काउट्स एवं गाइड्स के नवीन राज्य मुख्यालय का उद्घाटन आज लखनऊ में हुआ | उद्घाटन मुख्य अतिथि श्री रिशि पाल (एमएलसी, अलीगढ़) द्वारा किया गया | नवीन राज्य मुख्यालय काकोरी चौक, मोहान रोड लखनऊ में स्थित है | नवीन राज्य मुख्यालय अत्याधुनिक सुविधाओं से पूर्ण है और बड़े हाल, कई चैम्बर और रिसेप्शन इत्यादि मौजूद है | यह मुख्यालय उत्तर प्रदेश में संगठन की गतिविधियों के केंद्र के रूप में कार्य करेगा, जिससे प्रदेश के युवाओं में स्काउटिंग और गाइडिंग के मूल्यों, अनुशासन तथा सेवाभाव को बढ़ावा मिलेगा | अब तक हिंदुस्तान स्काउट्स एवं गाइड्स एसोसिएशन 12 लाख से अधिक लोगों को प्रशिक्षित कर चूका है | मुख्य अतिथि श्री रिशि पाल (एमएलसी, अलीगढ़) ने इस अवसर पर कहा की हिंदुस्तान स्काउट एवं गाइड एक स्वयं सेवक संगठन है जो राष्ट्रसेवक के रूप मे सम्पूर्ण राज्य मे कार्य कर रहा है | इस उद्घाटन समारोह का लाइव प्रसारण पुरे भारत वर्ष में किया गया |

हिंदुस्तान स्काउट्स एवं गाइड्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश ने अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया और लगातार कार्य करने का संकल्प लिया | इस अवसर पर श्री अनिल प्रथम (आईपीएस पूर्व डीजीपी गुजरात, राष्ट्रीय मुख्य आयुक्त, नई दिल्ली), श्री आकाश शर्मा (राष्ट्रीय सचिव), श्री नवीन जय हिंद (राज्य सचिव हरियाणा), श्री नरेंद्र ओडिचे, श्री राजेश रंजन (झारखंड से), श्री सुमन मंडल (वेस्ट बंगाल से), लाइव उपस्थित रहें जबकि अन्य गणमान्य व्यक्ति हिमांशु सक्सेना (प्रदेशिक संगठन आयुक्त), चंद्रकांत शर्मा (सहायक प्रदेशिक संगठन आयुक्त, आगरा मंडल), वरुण यादव (सहायक प्रदेशिक संगठन आयुक्त, मेरठ मंडल), सुनील सिंह (सहायक प्रदेशिक संगठन आयुक्त, गोरखपुर मंडल), रामकुमार तिवारी (सहायक प्रदेशिक संगठन आयुक्त, देवीपाटन मंडल), दीपक शर्मा (जिला संगठन आयुक्त, बुलंदशहर), गौरव सिंह (नोएडा से), एडवोकेट नील कुमार (ट्रेनिंग कमिश्नर, मुजफ्फरनगर), मंजू चौधरी (गाइड कमिश्नर, बागपत), जसप्रीत (गाइड कमिश्नर, लखनऊ), लखनऊ से: शिवम सोनी, सुनील सिंह, देवेंद्र जायसवाल, प्रदीप शर्मा, चित्रकूट से: राजेश तिवारी, हरदोई से: आशीष कनौजिया, कुमार विश्वकर्मा, गोरखपुर से: सादिक और मोहम्मद अशफाक, बरेली से: वैभव सक्सैना, डॉ ललित कोठियाल (विशिष्ट अतिथि) और अन्य समाज सेवी लोग शामिल हुए

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!