E-Paperhttps://primexnews.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedटॉप न्यूज़यूपीराजनीतिलोकल न्यूज़
Trending
भाजपा नगर मंडल की परिचयात्मक बैठक संपन्न, पदाधिकारियों ने ली जिम्मेदारी
जलालपुर, अम्बेडकरनगर। भारतीय जनता पार्टी के जलालपुर नगर मंडल की परिचयात्मक बैठक नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस बैठक में मुख्य अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष यमुना प्रसाद चतुर्वेदी और विशिष्ट अतिथि डॉ. संजय सिंह ने शिरकत की। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. श्यामप्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित करके किया गया। अतिथियों ने कार्यकर्ताओं से कराया परिचय और समझाई जिम्मेदारी मुख्य अतिथि यमुना प्रसाद चतुर्वेदी ने नगर पदाधिकारियों, शक्तिकेन्द्र संयोजकों, शक्तिकेन्द्र सहसंयोजकों और नगर कार्यसमिति सदस्यों से परिचय प्राप्त किया और उन्हें उनकी जिम्मेदारियों से अवगत कराया। इस दौरान उन्होंने पार्टी के सिद्धांतों और सांगठनिक लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं से एकजुटता और मेहनत से काम करने का आह्वान किया। बैठक में उपस्थित रहे प्रमुख लोग इस बैठक में क्षेत्र के कई वरिष्ठ और सक्रिय कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिनमें पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रकाश यादव, जिला मंत्री चंद्रिका प्रसाद, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष राम किशोर राजभर, वरिष्ठ नेता डॉ. शिवपूजन वर्मा, केशव श्रीवास्तव, मिसम रजा, महेंद्र प्रताप चौहान, जिला सोशल मीडिया प्रमुख शाश्वत मिश्र,वरिष्ठ नेता डॉ आर आर शुक्ला, पूर्व नगर अध्यक्ष संजीव मिश्र, शिवराम मिश्र, सुरेश गुप्त, मानिकचंद सोनी, बेचन पांडे, नगर महामंत्री आनंद मिश्र, नगर उपाध्यक्ष अरुण मिश्र, सीतल सोनी, जितेंद्र शिल्पी, दीपचंद सोनी, गिरीश जायसवाल, बृजेश जायसवाल, नगर कोषाध्यक्ष रंजू बिंद, नगर मंत्री रविकांत जायसवाल, सोनू गुप्ता, दिलीप यादव, राकेश गुप्ता, मोर्चा नगर अध्यक्ष सोनू गौड़, रेनू प्रजापति, केतकी शर्मा, ओन करबलाई, डॉ. महेंद्रनाथ पांडे, विनय मिश्र, शिवनाथ त्रिपाठी, राधेश्याम शुक्ला, सभासद अनुज सोनकर, अजीत निषाद, विक्की गौतम तथा अन्य नगर कार्यसमिति सदस्य शामिल रहे। पार्टी की सांगठनिक तैयारियाँ और भविष्य की रणनीति इस बैठक का मुख्य उद्देश्य नगर मंडल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के बीच तालमेल बढ़ाना और आगामी कार्यक्रमों की रणनीति तैयार करना था। भाजपा लगातार जनसमर्थन बढ़ाने और सामाजिक एकता को मजबूत करने के लिए कार्य कर रही है। इस बैठक में सदस्यों ने सुनिश्चित किया कि पार्टी के निर्देशों का पालन करते हुए जनता तक योजनाओं का लाभ पहुँचाने में कोई कसर न छोड़ी जाए । जलालपुर क्षेत्र में भाजपा की ओर से पहले भी कई सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं, जिनमें तिरंगा यात्रा और शहीदों को श्रद्धांजलि जैसे कार्यक्रम शामिल हैं । इन कार्यक्रमों के माध्यम से पार्टी ने अपनी सामाजिक और राष्ट्रवादी छवि को मजबूत किया है। भाजपा की जलालपुर नगर मंडल की यह परिचयात्मक बैठक पार्टी के सांगठनिक विस्तार और जनसंपर्क को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुई। इस बैठक में सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुटता और उत्साह का परिचय देते हुए आगामी लक्ष्यों को प्राप्त करने का संकल्प लिया।





