
सी.एम.एस. छात्रा चैम्पियन
लखनऊ, 22 जुलाई। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, अलीगंज द्वितीय कैम्पस की कक्षा-2 की मेधावी छात्रा प्रिशा बाजपेयी ने जोनल एबैकस प्रतियोगिता में चौम्पियन का खिताब अर्जित कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। यह प्रतियोगिता शैक्षिक संस्था ब्रेनोब्रेन के तत्वावधान में आयोजित की गई। यह जानकारी हेड, कम्युनिकेशन्स, सी.एम.एस. श्री ऋषि खन्ना ने दी है। श्री खन्ना बताया कि प्रतियोगिता में कई प्रतिष्ठित विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग कर अपनी गणितीय प्रतिभा का प्रदर्शन किया, जिसमे सी.एम.एस. की इस मेधावी छात्रा ने एबैकस के माध्यम से विभिन्न ट्रिक्स अपनाकर गणित के सवालों के जवाब निकाले एवं कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच अपनी बहुमुखी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चैम्पियनशिप जीती। प्रतियोगिता के आयोजकों ने प्रिशा की बहुमुखी प्रतिभा की प्रशंसा करते हुए ट्रॉफी व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। सी. एम. एस. संस्थापिका-निदेशिका डॉ. भारती गाँधी ने प्रिशा के उज्वल भविष्य की कामना करते हुए विद्यालय के शिक्षकों का आभार व्यक्त किया है।
श्री खन्ना ने बताया कि सी.एम.एस. छात्र न सिर्फ शैक्षिक क्षेत्र में अपितु समाज के अन्य बहुतेरे क्षेत्रों में भी विद्यालय का नाम राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर रहे हैं क्योंकि सी.एम.एस. अपने छात्रों के बौद्धिक विकास के साथ उन्हें सामाजिक गतिविधियों एवं रचनात्मक कार्यों के लिए विशेष रूप से प्रेरित करता है। यही कारण है कि सी.एम.एस. छात्र सदैव ही विभिन्न रचनात्मक एवं सृजनात्मक प्रतियोगिताओं में अपनी बहुमुखी प्रतिभा की छाप छोड़कर विद्यालय का गौरव बढ़ा रहे हैं।