E-Paperhttps://primexnews.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifलोकल न्यूज़
Trending

नवविवाहिता ने आत्महत्या की, कारण अज्ञात

अंबेडकरनगर। हनुमान मंदिर के पास पश्चिमी मोहल्ले में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक नवविवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान निर्मला (31), पत्नी रामसुंदर उर्फ सोनू के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, निर्मला की शादी करीब एक वर्ष पूर्व 15 दिसंबर 2024 को हुई थी। दंपति के कोई संतान नहीं थी। घटना के समय पति बाजार से सामान लेने गया हुआ था, जबकि सास दुकान पर बैठी थीं। बताया गया कि बाजार से लौटने के बाद पति जब ऊपर बने टीन शेड के कमरे में चाय बनाने के लिए पत्नी को बुलाने गया, तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी आवाज देने के बाद भी कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर दरवाजे की झिरी से देखा गया, जहां पत्नी फंदे से लटकी हुई दिखाई दी। सूचना मिलते ही परिजनों में अफरा-तफरी मच गई और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतरवाया। मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पंचनामा भरकर शव को कब्जे में लिया गया। पुलिस ने मृतका के मायके पक्ष को घटना की सूचना दे दी है। मामले की जांच की जा रही है। आत्महत्या के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!