*विवेक खंड चौकी इंचार्ज ने ऑटो ड्राइवर बबलू की ईमानदारी की सराहना की*

शुक्रवार की रात वेदांता हॉस्पिटल से ऑटो बुक कर के नीलकंठ स्वीट्स विवेक खडं गोमती नगर छोड़ने आया ऑटो ड्राइवर के गाड़ी में बैक छूट गया जिससे महिला काफी परेशान हो गई और ऑटो ड्राइवर को इधर उधर देखने लगी कुछ समय बीत जाने के बाद महिला ने विवेक खंड चौकी इंचार्ज के पास मदद की गुहार लेकर पहुंची और अपने पीड़ा को बताया तत्काल प्रभाव से चौकी इंचार्ज ने समय न गंवाते हुए छानबीन और सी.सी.टी.वी फुटेज खगालने में जुड़ गए महिला को आश्वासन दिए आपका बैग आपको मिल जाएगा परंतु ऑटो ड्राइवर बबलू की ईमानदारी इतनी बड़ी थी कि जो बैक ऑटो में छुटा था मैं उसे बैग को उसे महिला तक कैसे पहुंचा सकूं और उस बैक को जब खोल कर देखा तो उसमें 5000 कैश और विदेशी करेंसी एटीएम कार्ड पावर बैंक अन्य जरूरी कागजात थे जिसमें शॉपिंग बिल भी था जिसमें महिला के पति अश्वनी महाजन का फोन नंबर लिखा हुआ था जिससे उनके पति को सुबह 7:00 बजे सुबह संपर्क किया और ईमानदारी से उस बैग को सुबह करीब12:30 के बीच में चौकी प्रभारी विवेक खंड मृत्युंजय नाथ शर्मा के समक्ष ऑटो ड्राइवर बबलू ने महिला को बैग वापस कर दिया गया पता रोहतास प्लूमेरिया, टॉवर – इ लखनऊ की रहने वाली महिला ने चौकी प्रभारी मृत्युंजय नाथ शर्मा और ऑटो ड्राइवर की खूब प्रशंसा की .

