Uncategorized

सी.एम.एस. छात्रा को 1,12,000 अमेरिकी डालर की स्काॅलरशिप

सिटी मोन्टेसरी स्कूल, अलीगंज प्रथम कैम्पस की छात्रा अनाइका दीक्षित

सी.एम.एस. छात्रा को 1,12,000 अमेरिकी डालर की स्काॅलरशिप
लखनऊ, 28 सितम्बर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, अलीगंज प्रथम कैम्पस की छात्रा अनाइका दीक्षित
को उच्चशिक्षा हेतु अमेरिका के प्रतिष्ठित रोचेस्टर इन्स्टीट्यूट आॅफ टेक्नोलाॅजी द्वारा 1,12,000 अमेरिकी डालर की स्काॅलरशिप से नवाजा गया है। सी.एम.एस. छात्रा को यह स्काॅलरशिप चार वर्षीय उच्चशिक्षा अवधि के दौरान प्रदान की जायेगी। अनाइका ने इस उपलब्धि का श्रेय
सी.एम.एस. के अपने शिक्षकों व विद्यालय के शान्तिपूर्ण शैक्षिक वातावरण को दिया है। सी.एम.एस. संस्थापिका-निदेशिका डा. भारती गाँधी ने सी.एम.एस. छात्रा की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है। यह जानकारी सी.एम.एस. के हेड, कम्युनिकेशन्स
श्री ऋषि खन्ना ने दी है। श्री खन्ना ने बताया कि सी.एम.एस. एस.ए.टी. (सैट) एवं एडवान्स प्लेसमेन्ट
(ए.पी.) टेस्ट सेन्टर भी है जो उत्तर प्रदेश एवं आसपास के अन्य राज्यों के छात्रों को विश्व के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में स्काॅलरशिप के साथ उच्च शिक्षा प्राप्त करने का अवसर उपलब्ध करा रहा है।
श्री खन्ना ने बताया कि प्रतिवर्ष भारी संख्या में सी.एम.एस. छात्र विश्व के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में उच्चशिक्षा हेतु चयनित होते हैं। इस वर्ष सी.एम.एस. के 100 से अधिक छात्रों ने अमेरिका, इंग्लैण्ड, कैनडा, आस्ट्रेलिया, जापान, सिंगापुर, जर्मनी आदि विभिन्न देशों के ख्यातिप्राप्त विश्वविद्यालयों में स्काॅलरशिप के साथ चयनित होकर लखनऊ का नाम रोशन किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!