टॉप न्यूज़दुनियादेशयूपीराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

मुख्यमंत्री ने आगामी 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर, 2025 तक प्रस्तावित ’सेवा पखवाड़ा’ की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की

सांसदगण, विधायकगण एवं जनप्रतिनिधियों की आयोजन में सक्रिय सहभागिता रहे

मुख्यमंत्री ने आगामी 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर, 2025 तक प्रस्तावित ’सेवा पखवाड़ा’ की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की

सेवा पखवाड़ा प्रधानमंत्री जी, पं0 दीनदयाल उपाध्याय जी, महात्मा गांधी जी और पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जी के व्यक्तित्व, कृतित्व और जीवन मूल्यों से प्रेरणा लेकर समाज के गरीब, वंचित और शोषित वर्गों की सेवा का सुअवसर : मुख्यमंत्री

सेवा पखवाड़ा का शुभारम्भ 17 सितम्बर को प्रधानमंत्री जी के जन्म दिवस पर होगा

सभी जनपदों में स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण, रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य शिविर, प्रबुद्ध वर्ग संवाद, ‘वोकल फॉर लोकल’ के तहत मेले-प्रदर्शनियाँ, युवाओं के बीच खेलकूद प्रतियोगिताएँ, चित्रकला प्रतियोगिताएँ, मैराथन और प्रधानमंत्री जी के जीवन पर प्रदर्शनी जैसे विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएं

प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भारत ने राष्ट्र निर्माण की नई ऊँचाइयाँ हासिल कीं

सेवा पखवाड़ा के माध्यम से हम ‘सेवा परमो धर्मः’ के संदेश को धरातल पर उतारेंगे

सांसदगण, विधायकगण एवं जनप्रतिनिधियों की आयोजन में सक्रिय सहभागिता रहे

वृहद पौधरोपण करते हुए ‘नमो वन’ और ‘नमो पार्क’ की स्थापना की जाए

प्रत्येक आयोजन का व्यापक प्रचार-प्रसार हो तथा उनकी रिपोर्ट समयबद्ध तरीके से तैयार कर ‘नमो ऐप’ और ‘सरल पोर्टल’ पर अपलोड की जाए

लखनऊ : 08 सितम्बर, 2025

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज यहां अपने सरकारी आवास पर आहूत एक उच्चस्तरीय बैठक में आगामी 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर, 2025 तक प्रस्तावित ’सेवा पखवाड़ा’ की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्म दिवस से प्रारम्भ होने वाला यह सेवा पखवाड़ा केवल कार्यक्रमों का आयोजन नहीं है, बल्कि प्रधानमंत्री जी, पं0 दीनदयाल उपाध्याय जी, महात्मा गांधी जी और पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जी के व्यक्तित्व, कृतित्व और जीवन मूल्यों से प्रेरणा लेकर समाज के गरीब, वंचित और शोषित वर्गों की सेवा का सुअवसर है। यह ‘अन्त्योदय से राष्ट्रोदय’ की भावना का साकार स्वरूप होगा।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि सेवा पखवाड़ा का शुभारम्भ 17 सितम्बर को प्रधानमंत्री जी के जन्म दिवस पर होगा। 25 सितम्बर को पं0 दीनदयाल उपाध्याय जी की जयन्ती मनायी जाएगी और इसका समापन 02 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयन्ती पर होगा।
मुख्यमंत्री जी ने सेवा पखवाड़ा के दौरान सभी जनपदों में स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण, रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य शिविर, प्रबुद्ध वर्ग संवाद, ‘वोकल फॉर लोकल’ के तहत मेले-प्रदर्शनियाँ, युवाओं के बीच खेलकूद प्रतियोगिताएँ, चित्रकला प्रतियोगिताएँ, मैराथन और प्रधानमंत्री जी के जीवन पर प्रदर्शनी जैसे विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इन कार्यक्रमों में अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित की जाए। सांसदगण, विधायकगण एवं जनप्रतिनिधियों की इस आयोजन में सेवा भाव से सक्रिय सहभागिता रहे। स्वच्छता अभियान पहले दिन से प्रारम्भ हो, ताकि नवरात्रि से पूर्व प्रदेश में साफ-सफाई और व्यवस्था सुनिश्चित हो सके।
प्रधानमंत्री जी के जीवन पर आधारित चित्र प्रदर्शनी के सम्बन्ध में मुख्यमंत्री जी ने कहा कि उनका जन्म दिवस सभी देशवासियों के लिए गर्व और प्रेरणा का अवसर है। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भारत ने राष्ट्र निर्माण की नई ऊँचाइयाँ हासिल की हैं। सेवा, समर्पण और सुशासन की उनकी कार्यशैली ने वैश्विक स्तर पर भारत की पहचान को और सशक्त किया है। सेवा पखवाड़ा के माध्यम से हम सभी ‘सेवा परमो धर्मः’ के संदेश को धरातल पर उतारेंगे। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर वृहद पौधरोपण करते हुए ‘नमो वन’ और ‘नमो पार्क’ की स्थापना की जाए।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि पं0 दीनदयाल उपाध्याय जी, महात्मा गांधी जी और लाल बहादुर शास्त्री जी की जयन्ती पर संगोष्ठी, पुष्पांजलि, वृक्षारोपण और स्वच्छता के कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। गांधी जी के स्वदेशी और स्वच्छता के संदेश तथा शास्त्री जी के ‘जय जवान-जय किसान’ के मंत्र को लोगों के जीवन में उतारने का प्रयास होना चाहिए।
मुख्यमंत्री जी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी कार्यक्रम सुव्यवस्थित, प्रेरक और प्रभावशाली हों। प्रत्येक आयोजन का व्यापक प्रचार-प्रसार हो तथा उनकी रिपोर्ट समयबद्ध तरीके से तैयार कर ‘नमो ऐप’ और ‘सरल पोर्टल’ पर अपलोड की जाए।
———

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!