https://primexnews.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gif
Trending

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर अम्बेडकर नगर में भव्य शोभायात्रा, भक्ति का अनूठा दृश्य

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर अम्बेडकर नगर में भव्य शोभायात्रा, भक्ति का अनूठा दृश्य जलालपुर अम्बेडकर नगर ।भगवान श्रीकृष्ण की विदाई के अवसर पर यहां शनिवार को एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। श्री बालाजी शक्ति समिति अध्यक्ष मनोज पांडे और श्री कृष्ण जन्माष्टमी डाकखाना कमेटी अध्यक्ष शिवम गुप्ता द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में सैकड़ों भक्तों ने भाग लिया। यह शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरी। रजिस्ट्री ऑफिस मोड पर पहुंचने पर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष आनंद जायसवाल और पूर्व नगर अध्यक्ष देवेश मिश्र ने आयोजक समिति के पदाधिकारी मनोज पांडे ,शनि जायसवाल,मोहन जायसवाल का स्वागत किया।कार्यक्रम के दौरान कई गणमान्य व्यक्तियों को सम्मानित किया गया, जिनमें जिला महामंत्री आदित्य गोयल, जिला कोषाध्यक्ष सीताराम अग्रहरि,अमित गुप्ता ,बबलू गौड़,पंचम परदेशी,लड्डू गौड़ सहित अन्य प्रमुख हस्तियां शामिल थीं। पिछड़ा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष शत्रुघ्न सोनी और नगर अध्यक्ष सोनू गौड़ ने भक्ति जयकारों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। प्रिन्स गुप्ता, निखिल जायसवाल, शशिकांत पांडे,अमन , आदित्य,राज कसेरा ,कृष्ण गुप्ता आदि ने कार्यक्रम के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अंत में भगवान श्रीकृष्ण की आरती के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।पुलिस प्रशासन ने कोतवाल संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में कार्यक्रम स्थल पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था बनाई रखी। इस दौरान पूरे क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का अनूठा संगम देखने को मिला।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!