Uncategorized

कई हजार लोगों द्वारा “हिन्दुस्तानियों नशा छोडो पदयात्रा” हुसैनाबाद घण्टारघर से परिवर्तन चौक तक निकाली गयी।

इस पदयात्रा में "मानव मान एक समान जाति पाति का मिटे निशान।

WhatsApp Video 2025-08-03 at 19.32.07

कई हजार लोगों द्वारा “हिन्दुस्तानियों नशा छोडो पदयात्रा” हुसैनाबाद घण्टारघर से परिवर्तन चौक तक निकाली गयी।

अंग्रेजों भारत छोड़ो की तर्ज पर “विकसित भारत-आत्मनिर्भर इन्सान नशामुक्त युवा” बनाने के लिए आज नशामुक्त समाज आन्दोलन ‘अभियान कौशल का’ व पारख महासंघ के तत्वाधान में भारत सरकार के पूर्व केन्द्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर के नेतृत्व में कई हजार लोगों ने लखनम के घण्टाघर से परिवर्तन चौक स्थिति सुभाष चन्द्र बोस की प्रतिमा तक “हिन्दुस्तानियों नशा छोड़ो” विशाल पदयात्रा निकाली गई।

इस पदयात्रा में “मानव मान एक समान जाति पाति का मिटे निशान।

नशा मुक्ता हो हर इन्सान तब एक बनेगा हिन्दुस्तान।

मोदी जी का है ऐलान नशामुक्त भारत अभियान”

के नारे लगा रहे थे।

हिन्दुस्तानियों नशा छोड़ो पद यात्रा में शामिल सभी लोगों को सम्बोधित करते हुए पूर्व केन्द्रीय राज्यमंत्री व पारख महासंघ व नशामुक्ता समाज आन्दोलन ‘अभियान कौशल का के राष्ट्रीय अध्यक्ष कौशल किशोर ने कहा कि नई पीढ़ी के युवा नशे की गिरफ्त में नशे के सौदगरों व नशे के आदी लोगों द्वारा फंसाये जा रहे हैं। युवाओं को नशा करने वालों से दोस्ती नहीं करनी चाहिए। युवाओं को नशे से बचाने के लिए “अंग्रेजो भारत छोड़ो” की तर्ज पर जनमानस को “हिन्दुस्तानियों नशा छोड़ो आन्दोलन लगातार चलाना होगा। जब युवा नशे का ग्राहक नहीं बनेगा तो नशे की बिक्री अपने आप कम होती जायेगी और नशे का सरकारी व अवैध कारोबार स्वतः पूरी तरह बन्द हो जायेगा। “हिन्दुस्तानियों नशा छोडो” पदयात्रा में लखनऊ की बी०के०टी०, मलिहाबाद, मोहनलालगंज, सरोनीनगर व सिधौली विधानसभा के अतिरिक्त जनपद सीतापुर, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, बाराबंकी जनपद के लोग भारी संख्या में शामिल हुए। 9 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन महिलाएं अपने भाइयों की कलाई में नशा न करने का संकल्प कराकर राखी बांधेगीं। इस बार का रक्षाबंधन का त्योहार बहने नशामुक्त रक्षाबंधन के रूप में मनायेंगी। लखनऊ के अलावा उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों व हरियाणा, दिल्ली, मध्य प्रदेश, हिमांचल प्रदेश, राजस्थान, आसाम, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, जम्मू कश्मीर और महाराष्ट्र (मुम्बई) के भी हिन्दुस्तानियों में व स्कूलों में 9 अगस्त के पहले हिन्दुस्तानियों नशा छोड़ो कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। हिन्दुस्तानियों नशा छोड़ो पदयात्रा में विधायक जयदेवी, विधायक अमरेश रावत, विकास किशोर, प्रभात किशोर, प्रमुख प्रतिनिधि रामकुमार राही, प्रमुख प्रतिनिधि मीनू वर्मा, प्रमुख प्रतिनिधि शिशिर यादव, ब्लाक प्रमुख निर्मल वर्मा, चेयरमैन रोहित साहू, ब्लाक प्रमुख विनय सिंह डिम्पल, केतन मोदी अहमदाबाद, धर्मराज बछरावां, उन्नाव से मुनेन्द्र कुमार, उपेन्द्र सिंह, प्रवीण रावत प्रधान बराहा, विकास कुमार, अध्यापक रवि हरदोई से विनोद सिंह तोमर भरावन, अरविन्द सिंह, बाराबंकी से सुमित राज, विनय यादव, प्रेम पटेल, सत्यम यादव, रायबरेली से दिनेश बाबू भारती, धर्मराज बछरावां, फतेहपुर से अंशू सिंह सेगर, सीतापुर से दुर्गेश सिंह, ललित मिश्रा, राम निवास विश्वकर्मा, पिंकू गुप्ता चन्द्र प्रकाश, प्रवीण अवस्थी, आलोक तिवारी, विवेक सिंह, प्रधान संघ अध्यक्ष रामजीवन जायसवाल, अमित मोहन, शिव शर्मा, नवनीत पाण्डेय, अभिनव सिंह, लखीमपुर से निर्मलजीत राज, जितेन्द्र राज, परवेज कुमार, सत्य नारायण, मलिहाबाद से श्यामलाल तूफानी, राजेन्द्र लहरी, राधाकृष्ण प्रधान, गोपाल सिसवारा से अनुराग सिंह, आर्यन लोधी, अरविन्द यादव, दिलावर प्रमुख, सत्येन्द्र अग्निहोत्री बाबा, पंकज प्रधान, अशोक अर्कवंशी, जितेन्द्र गौतम प्रधान, निर्मल, रमेश प्रधान, जयगोविन्द अवस्थी, सर्वेश रावत प्रधान, अमरीष मौर्या, अभिषेक राजपूत, केशन रावत, पवन शर्मा, रोहित शर्मा, अंजू सिंह प्रधान, नवीन यादव प्रधान, मिथिलेश प्रधान, मेवालाल प्रधान प्रतिनिधि, ऊदन प्रधान, राजू गुप्ता, प्रमोद पुरवा, रामसेवक साहू, राम पदारथ, रामविलास पूर्व प्रमुख, गोपी राजपूत मण्डल अध्यक्ष, शिशिर यादव प्रमुख प्रतिनिधि, रविराज लोधी, ज्ञान सिंह, जगदम्बा त्रिपाठी, शिवदेवी, विनीता तिवारी, अनीता तिवारी, मायाराम, सतीश रावत, सदाशिव मिश्रा, मदनमोहन मिश्रा, माधुरी देवी, मीरा देवी, आलोक जायसवाल, संजय सिह, प्रदीप गुप्ता, धनीराम रावत, राजकुमार लोधी, जिला उपाध्यक्ष मनोज प्रजापति, वीरेन्द्र रावत खन्तारी, रामलखन यादव, लक्ष्मी पाण्डेय बजरंग माण्टेसरी स्कूल, अजय शुक्ला, सूरज कुमार रावत, दीपक रावत, वीरेन्द्र ज्लैलर्स, अनीता रावत, सरवन, राहुल, रूप नारायन, लवकुश यादव, नरपति सुमन, मास्टर रामखेलावन, राजेश रावत, कौशल कुमार, धर्मचन्द्र, मनोज, संदीप यादव, अनिल डिघिया, जितेन्द्र रावत, सरदार राज, मोहनलाल, गुड्डू पासवान, राजकुमार, विजय पाल सिंह, सतीश शुक्ला, किशोर कुमार, छंगा, राम मनोहर, सुधांशु सिंह, अंजनी शुक्ला, हरिकेश, रामदीन, रमाशंकर सरवन, दिग्विजय चौरसिया, मजहर अब्बास, रज्जनलाल, माता प्रसाद पेन्टर, ज्ञानचन्द्र ज्ञानी, जितेन्द्र कुमार आदि लोग मुख्य रूप से शामिल थे।

कई दर्जन स्कूलों के प्रबन्धकगण अपने-अपने स्कूल के बच्चों को नशे से बचाने के लिए बैनर लेकर पदयात्रा कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!