टॉप न्यूज़यूपी

हैण्डराइटिंग प्रतियोगिता में सी.एम.एस. छात्र को प्रथम रैंक

सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर एक्सटेंशन कैम्पस के कक्षा-6 के प्रतिभाशाली छात्र अराधी गिरी

हैण्डराइटिंग प्रतियोगिता में सी.एम.एस. छात्र को प्रथम रैंक
लखनऊ, 3 अगस्त। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर एक्सटेंशन कैम्पस के कक्षा-6 के प्रतिभाशाली छात्र अराधी गिरी ने राज्य स्तरीय हैण्डराइटिंग प्रतियोगिता में प्रथम रैंक अर्जित कर लखनऊ का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि हेतु अराधी को प्रशस्ति पत्र, मेडल व ट्राफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह प्रतियोगिता विज नेशनल स्पेल बी के तत्वावधान में आयोजित ‘राइटिंग विजार्ड हैण्डराइटिंग ओलम्पियाड’ के अन्तर्गत आयोजित हुई, जिसमें प्रदेश के कई प्रतिष्ठित विद्यालयों के छात्रों ने प्रतिभाग किया। यह जानकारी सी.एम.एस. के हेड, कम्युनिकेशन्स श्री ऋषि खन्ना ने दी है। श्री खन्ना ने बताया कि प्रतियोगिता में सी.एम.एस. के इस होनहार छात्र ने सुन्दर लिखावट, स्पष्टता एवं उत्कृष्टता का प्रमाण अपनी लेखन प्रतिभा द्वारा दिया और सिद्ध कर दिया कि निकट भविष्य में यह प्रतिभाशाली छात्र अपनी बहुमुखी प्रतिभा के दम पर अन्तर्राष्ट्रीय पटल पर देश का गौरव बढ़ाने हेतु तत्पर है। सी.एम.एस. संस्थापिका-निदेशिका डा. भारती गाँधी ने अराधी के उज्जवल भविष्य की कामना की है।
श्री खन्ना ने बताया कि सी.एम.एस. अपने छात्रों को भौतिक, सामाजिक व आध्यात्मिक शिक्षा उपलब्ध कराने के साथ ही साँस्कृतिक व साहित्यिक क्षेत्रों में भी छात्रों का रुझान विकसित करता है तथापि उनकी क्षमता को पहचानकर उन्हें प्रोत्साहित करता है। इन्हीं प्रयासों की बदौलत सी.एम.एस. छात्र राष्ट्रीय तथा अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में पुरस्कार अर्जित कर विद्यालय का नाम रोशन कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!