टॉप न्यूज़यूपी

गायन प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कृत सी.एम.एस. छात्र को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया सम्मानित

छात्र यजुर प्रताप सिंह को उसकी बहुमुखी प्रतिभा एवं संगीत ज्ञान हेतु मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने एक भव्य सम्मान समारोह में प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

गायन प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कृत सी.एम.एस. छात्र को
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया सम्मानित
लखनऊ, 23 जुलाई। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, अलीगंज प्रथम कैम्पस के कक्षा-8 के छात्र यजुर प्रताप सिंह को उसकी बहुमुखी प्रतिभा एवं संगीत ज्ञान हेतु मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने एक भव्य सम्मान समारोह में प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। सी.एम.एस. के इस प्रतिभाशाली छात्र ने संस्कृति विभाग, उ.प्र. द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय सुगम संगीत प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार अर्जित कर यह उपलब्धि अपने नाम की है। सी.एम.एस. संस्थापिका-निदेशिका डा. भारती गाँधी ने इस प्रतिभाशाली छात्र के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए विद्यालय की प्रधानाचार्या व शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया है। यह जानकारी सी.एम.एस. के हेड, कम्युनिकेशन्स
श्री ऋषि खन्ना ने दी है। श्री खन्ना ने बताया कि इस प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न प्रतिष्ठित विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग कर अपनी गायन प्रतिभा का प्रदर्शन किया तथापि कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच
सी.एम.एस. के इस प्रतिभाशाली छात्र ने अपनी बहुमुखी प्रतिभा, सुर-लय-ताल से सम्मिश्रित सुमधुर गायन एवं संगीत ज्ञान का शानदार प्रदर्शन कर प्रथम पुरस्कार अर्जित किया एवं निकट भविष्य में संगीत के क्षेत्र में राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय मंच पर देश का गौरव बढ़ाने का संकेत दिया है।
श्री खन्ना ने बताया कि सी.एम.एस. अपने छात्रों को भौतिक, सामाजिक व आध्यात्मिक शिक्षा उपलब्ध कराने के साथ ही साँस्कृतिक व साहित्यिक क्षेत्रों में भी छात्रों का रुझान विकसित करता है तथापि उनकी क्षमता को पहचानकर उन्हें प्रोत्साहित करता है। यही कारण है कि सी.एम.एस. छात्र पढ़ाई में तो अव्वल रहते ही हैं साथ ही साथ गीत-संगीत, नृत्य, साहित्य व कला जैसे क्षेत्रों में भी विद्यालय के छात्रों ने अलग पहचान बनाई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!