देशयूपी

“तारा शक्ति रसोई से संवाद शिविर तक: जनभागीदारी की मिसाल बना सरोजनीनगर”

विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह के 128वें शिविर में जन समस्याओं को मिला समाधान का मंच

*20 जुलाई 2025*

*विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह के 128वें शिविर में जन समस्याओं को मिला समाधान का मंच*

*शिक्षा, सेवा और सशक्तिकरण : अर्जुनगंज मंडल कार्यालय पर लगा 128वां जन सुनवाई शिविर*

*”79 वां गर्ल्स यूथ क्लब और ‘गांव की शान’ सम्मान: बेटियों और प्रतिभाओं के लिए समर्पित दिखा राजेश्वर विज़न”*

*”तारा शक्ति रसोई से संवाद शिविर तक: जनभागीदारी की मिसाल बना सरोजनीनगर”*

*”हर रविवार गावों में पहुँच रहा नेतृत्व: डॉ. राजेश्वर सिंह का अभियान बना लोक कल्याण का प्रतीक”*

*लखनऊ।* रविवार को भाजपा अर्जुनगंज मंडल के अध्यक्ष मोहित तिवारी के कार्यालय पर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह के 128वें ‘आपका विधायक – आपके द्वार’ विशेष शिविर का आयोजन किया गया। यह अभियान डॉ. राजेश्वर सिंह के जन प्रतिनिधित्व की उस सोच को दर्शाता है, जहाँ शासन की योजनाएं और जनता की ज़रूरतें एक सीधी रेखा में जुड़ती हैं।शिविर के दौरान क्षेत्रीय नागरिकों द्वारा बताई गयी पेंशन, सड़क निर्माण, जल निकासी व सिलाई मशीन जैसी आजीविका-संवर्धन की मांगों को प्राथमिकता के साथ दर्ज किया गया। उपस्थित प्रतिनिधियों द्वारा इन विषयों पर शीघ्र निराकरण का भरोसा भी दिया गया।

*गाँव की शान: प्रतिभा को मंच, युवाओं का सम्मान*
‘गांव की शान’ पहल के अंतर्गत शिक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सार्वजनिक मंच से सम्मानित कर ज्ञान की प्रतिष्ठा को पुनर्स्थापित किया गया। इंटरमीडिएट परीक्षा में सर्वाधिक अंक पाने वाले 2 मेधावियों सम्भवी दीक्षित (77.4%) और प्रिंस चौरसिया (62.6%) तथा हाई स्कूल में परीक्षा में सर्वाधिक अंक पाने वाले प्रथम लोधी (72.33%) और हर्षिता निर्मल (71.83%) को साइकिल, घड़ी और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मनित और प्रोत्साहित किया गया। यह सम्मान न केवल छात्र-छात्राओं के लिए प्रेरणा बना, बल्कि शिक्षा के प्रति सामुदायिक जागरूकता को भी विस्तार मिला।

*79वां गर्ल्स यूथ क्लब: बेटियों के खेल जीवन की नई पहल*
खेलों में बेटियों की भागीदारी सुनिश्चित करने की दूरदर्शी सोच के तहत, शिविर के दौरान 79 वें गर्ल्स यूथ क्लब का गठन किया गया। इस अवसर पर प्रतिभागी युवतियों को वॉलीबॉल, फुटबॉल, कैरम आदि इंडोर व आउटडोर खेल सामग्री प्रदान की गई जो महिला सशक्तिकरण के साथ-साथ स्वास्थ्य और नेतृत्व विकास का भी संकेत है।

*जनसंवाद की गरिमा में सहभागी बने समर्पित जनप्रतिनिधि*
इस आयोजन के साथ ही क्षेत्र के प्रबुद्धजनों पूर्व मंडल अध्यक्ष सुशील कुमार गुप्ता, अरविन्द दीक्षित, सद्गुरु शरण रावत, रमापति तिवारी, गुड्डू तिवारी, रंजीत सिंह, दिवाकर सिंह जी, राम गुलाम, छेदा लाल निर्मल, दिलीप तिवारी, तुषार सिंह, राजन मिश्रा एवं अन्य गणमान्यों को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

*तारा शक्ति रसोई: सेवा, संतृप्ति और सहयोग का संगम*
इस जन संवाद शिविर में आए सभी नागरिकों और अतिथियों के लिए तारा शक्ति नि:शुल्क रसोई के माध्यम से ताजा, पौष्टिक और शुद्ध भोजन की व्यवस्था की गई, जो विगत 2 वर्षों से सतत रूप से संचालित है। यह पहल सामाजिक उत्तरदायित्व और सेवा संस्कार की मिसाल है।

गौरतलब है कि विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह द्वारा प्रत्येक रविवार को आयोजित ‘आपका विधायक, आपके द्वार’ अभियान न केवल प्रशासनिक उत्तरदायित्व को धरातल पर साकार करता है, बल्कि शिक्षा, खेल, सेवा और संवाद को भी एक सूत्र में पिरोता है। महिपाल खेड़ा का यह आयोजन इस विचार का सशक्त उदाहरण है कि जब नेतृत्व की सोच जन सरोकारों से जुड़ती है, तो हर ग्राम एक जागरूक समाज की ओर अग्रसर होता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!