टॉप न्यूज़

उप मुख्यमंत्री  श्री केशव प्रसाद मौर्य ने पूर्व मंत्री स्व0 आनन्द सिंह को दी श्रद्धांजलि, व्यक्त की शोक संवेदना उत्तर प्रदेश विकास की ओर अग्रसर – श्री केशव प्रसाद मौर्य

उन्होंने जनप्रतिनिधियो व पदाधिकारियों के साथ संवाद किया

 

 

उप मुख्यमंत्री  श्री केशव प्रसाद मौर्य ने पूर्व मंत्री स्व0 आनन्द सिंह को दी श्रद्धांजलि, व्यक्त की शोक संवेदना
उत्तर प्रदेश विकास की ओर अग्रसर
– श्री केशव प्रसाद मौर्य
लखनऊः 12 जुलाई 2025
शनिवार को उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य  ने केंद्रीय राज्य मंत्री श्री कीर्तिवर्धन सिंह जी के जनपद गोण्डा के मनकापुर कोट  आवास पर पहुंचकर उनके स्वर्गीय पूज्य पिताश्री एवं उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री व पूर्व सांसद श्री आनंद सिंह जी के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने इस दुःखद समय में शोकसंतप्त परिवारजनों से भेंट कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं तथा प्रभु श्रीराम जी से दिवंगत पुण्यात्मा की शांति और परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की। उन्होंने शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया और परिवार के प्रति अपनी आत्मीयता व संवेदना प्रकट की।
उन्होंने जनप्रतिनिधियो व पदाधिकारियों के साथ संवाद किया एवं मनकापुर विकासखंड परिसर में कृषि विभाग, स्वास्थ्य विभाग, ग्रामीण आजीविका मिशन, पंचायती राज विभाग सहित कई विभागों के द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया। उन्होंने स्वयं सहायता समूह के द्वारा बनाए गए अरगा ब्रांड के उत्पादों की सराहना की। इसके अलावा उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को भी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस मौके पर उन्होंने प्रेस वार्ता कर सरकार की उपलब्धियां के बारे में जानकारी भी दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश लगातार विकास की ओर अग्रसर है। सरकार के द्वारा लगातार विकास कार्य किया जा रहा है। जनपद गोंडा में भी बहुत सारे विकास कार्य हुये हैं,जिससे गोंडा की तस्वीर पहले से काफी बदली हुई है। गोंडा सहित पूरे प्रदेश में कानून का राज कायम है। कोई भी माफिया या भ्रष्टाचारी अब कानून की नजर से बच नहीं सकता है। जो भी कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करेगा,उसके खिलाफ सरकार सख्ती से निपटेगी।
इस दौरान मा0 विधायक प्रेम नारायण पाण्डेय, मा0 विधायक विनय कुमार द्विवेदी, आशीष त्रिपाठी, जिलाधिकारी नेहा शर्मा, मुख्य विकास अधिकारी अंकिता जैन, पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल सहित  अन्य जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक पदाधिकारी व प्रशासनिक अधिकारीगण मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!