हरियाली में है भविष्य की रोशनी : सरोजनीनगर में डॉ. राजेश्वर सिंह की वृक्षारोपण क्रांति”
एक पेड़ मां के नाम 2.0 : सरोजनीनगर में 10 स्थानों में संचालित हुआ वृक्षारोपण अभियान

*09 जुलाई 2025*
*एक पेड़ मां के नाम 2.0 : सरोजनीनगर में 10 स्थानों में संचालित हुआ वृक्षारोपण अभियान*
*हरियाली में है भविष्य की रोशनी : सरोजनीनगर में डॉ. राजेश्वर सिंह की वृक्षारोपण क्रांति”*
*”पर्यावरण संरक्षण से जनचेतना तक : डॉ. राजेश्वर सिंह का हरित नेतृत्व”*
*”हर पौधा, हर प्रयास: विकास और प्रकृति में संतुलन की सरोजनीनगर मॉडल”*
*”सौर ऊर्जा और जल संरक्षण की दिशा में सरोजनीनगर बना नया प्रेरक उदाहरण”*
*लखनऊ।* उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा बुधवार को ‘एक पेड़ माँ के नाम 2.0’ अभियान की शुरुआत के साथ प्रदेशभर में 37 करोड़ से अधिक पौधों का वृहद वृक्षारोपण किया गया। यह केवल पर्यावरणीय पहल नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा वर्ष 2024 में शुरू किए गए अभियान को जनसहभागिता से जनांदोलन में बदलने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। उत्तर प्रदेश में सीएम योगी के नेतृत्व में पिछले 08 वर्षों में 204 करोड़ से अधिक वृक्षारोपण करके अपने वन आच्छादन को अतिरिक्त 5 लाख एकड़ बढ़ाने में सफलता प्राप्त की है।
इसी क्रम में, सरोजनीनगर के विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह द्वारा अपने क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण को जनचेतना से जोड़ते हुए बहुआयामी वृक्षारोपण एवं हरित विकास अभियानों का संचालन किया गया।
*वृक्षारोपण के 10 प्रमुख स्थलों पर विशेष अभियान:*
डॉ. राजेश्वर सिंह की टीम ने निम्नलिखित 10 प्रमुख स्थानों पर फलदार पौधों का वृक्षारोपण कर पर्यावरणीय जागरूकता का संदेश दिया – लोकबंधु अस्पताल, CHC सरोजनीनगर, RBS सेंटर/ यूथ क्लब बरकताबाद, श्री चंद्रिकादेवी मंदिर बंगला बाज़ार, तारा शक्ति सिलाई केंद्र शिवरी, जोनल पार्क, एल.डी.ए कॉलोनी, घुरघुड़ी तालाब, तहसील सरोजनीनगर, अर्जुनगंज मंडल वार्ड कार्यालय, भौकापुर (ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम) इसके साथ ही विधायक की टीम द्वारा विभिन्न सामाजिक व राजनीतिक संगठनों के साथ मिलकर वृक्षारोपण अभियानों में भागीदारी सुनिश्चित की गई।
*पर्यावरण संरक्षण की दिशा में समर्पित अन्य प्रयास:*
डॉ. राजेश्वर सिंह द्वारा विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन को प्राथमिकता देते हुए सरोजनीनगर में विभिन्न अभिनव पहलें संचालित की गई हैं, 200 रुद्राक्ष पौधों का रोपण धार्मिक व औषधीय दृष्टि से किया जा चुका है।
तारा शक्ति केंद्रों के माध्यम से 30,000 इको फ्रेंडली बैग्स बनवाकर प्लास्टिक मुक्त अभियान को बल दिया गया है, जिन्हें प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों में वितरित किया गया।
एनवायरमेंट वॉरियर्स अभियान के अंतर्गत तराई क्षेत्र में “पर्यावरण योद्धाओं” के सम्मान और जनसहभागिता को प्रोत्साहित करने के क्रम में 180 फारेस्ट वाचर्स को साइकिलें वितरित, 30 वनकर्मियों को विशेष सम्मान, 1000 पौधों का वृक्षारोपण, 2 Solar Holes एवं Digital Library की स्थापना, 1000 से अधिक बच्चों के बीच क्विज, वाद-विवाद और संरक्षण कार्यशालाएं आदि आयोजित किए गए।
*ऊर्जा संरक्षण व हरित शहर की दिशा में अग्रणी पहल*
विधायक राजेश्वर सिंह के प्रयासों से सोलर सिटी प्रोजेक्ट के तहत सरोजनीनगर में 50 MW से अधिक सौर ऊर्जा उत्पादन क्षमता का निर्माण, 1250 से अधिक सोलर स्ट्रीट लाइट, 200 से अधिक हाईमास्ट व अत्याधुनिक सोलर ट्री स्थापित हुए।
PM सूर्य घर योजना के तहत ₹1 करोड़ की लागत से माती गांव को लखनऊ का पहला सोलर विलेज बनाया जा रहा है, एशियन डेवलपमेंट बैंक के सहयोग से उत्तर प्रदेश का पहला Agri-Photovoltaics Plant भी सरोजनीनगर में स्थापित होगा।
*जल संरक्षण और STP परियोजनाएं:*
डॉ. राजेश्वर सिंह के प्रयासों से सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ₹8 करोड़ लागत से विकसित जोनल पार्क में सोलर पावर प्लांट और STP की स्थापना, ₹5.25 करोड़ से विरूरा तालाब, ₹1.80 करोड़ से राधा तालाब, ₹2.13 करोड़ से प्रेम तालाब का सौंदर्यीकरण,₹351 करोड़ से बिजनौर STP परियोजना का निर्माण, ₹63 करोड़ से वृंदावन सेक्टर-10 में 37.75 MLD क्षमता वाला STP और ₹5 करोड़ से नया STP स्वीकृत हुआ। ₹2.58 करोड़ से जोनल पार्क में 700 KLD क्षमता वाला Wetland-based STP भी स्थापित हुआ है।
डॉ. राजेश्वर सिंह का लक्ष्य पर्यावरण अनुकूल योजनाओं को लागू और सफल क्रियान्वयन कर सरोजनीनगर को हरित, सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र के रूप में स्थापित करना है। जिसमें उन्हें आशातीत सफलता भी प्राप्त हो रही है।