यूपी

सी.यू.ई.टी. में सी.एम.एस. के 107 छात्रों ने पाई सफलता

23 छात्रों ने अर्जित किये 99 परसेन्टाइल, पाॅलिटिकल साइंस में आरूषी सिंह चैहान के 100 परसेन्टाइल

 

सी.यू.ई.टी. में सी.एम.एस. के 107 छात्रों ने पाई सफलता
23 छात्रों ने अर्जित किये 99 परसेन्टाइल, पाॅलिटिकल साइंस में आरूषी सिंह चैहान के 100 परसेन्टाइल
लखनऊ, 4 जुलाई। सिटी मान्टेसरी स्कूल के मेधावी छात्रों ने काॅमन यूनिवर्सिटी इन्ट्रेन्स टेस्ट
(सी.यू.ई.टी.) में शानदार प्रदर्शन कर लखनऊ का गौरव बढ़ाया है। इस प्रतिष्ठित परीक्षा के परिणाम आज अपरान्हः लगभग 3.00 बजे जारी किये गये। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार सी.एम.एस. के 107 छात्रों ने इस परीक्षा में सफलता अर्जित की है, जिनमें सी.एम.एस. राजाजीपुरम प्रथम कैम्पस की आरूषी सिंह चैहान ने राजनीतिक विज्ञान में 250 में से 249.6 अंक अर्थात 100 परसेन्टाइल अर्जित कर अपने मेधात्व का परचम लहराया है जबकि 23 छात्रों ने एक से अधिक विषयों में 99 परसेन्टाइल अर्जित कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। सी.एम.एस. संस्थापिका-निदेशिका डा. भारती गाँधी ने सी.एम.एस. छात्रों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की है।  सी.एम.एस. प्रबन्धक प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने भी सी.एम.एस. छात्रों की अभूतपूर्व सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विद्यालय के शिक्षकों का हार्दिक आभार व्यक्त किया है। यह जानकारी सी.एम.एस. के हेड, कम्युनिकेशन्स
श्री ऋषि खन्ना ने दी है।
श्री खन्ना ने बताया कि अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित इस प्रतिष्ठित परीक्षा में सी.एम.एस. छात्रा आरूषी सिंह चैहान ने राजनीतिक विज्ञान में 100 परसेन्टाइल एवं इंग्लिश में 99.68 परसेन्टाइल अर्जित किये हैं जबकि वेदिका वत्स ने इंग्लिश में 99.99, एकाउन्टेन्सी में 99.49, बिजनेस स्टडीज में 99.63 एवं इकोनाॅमिक्स में 99.40 परसेन्टाइल अंक अर्जित किये हैं। इसी प्रकार, समर्थ द्विवेदी ने इंग्लिश में 99.87, इतिहास में 99.57, पाॅलिटिकल साइन्स में 99.49, सोशियोलाॅजी में 99.75 एवं जनरल एप्टीट्यूड में 99.33 परसेन्टाइल अर्जित किये हैं जबकि अलंकृत अग्रवाल ने इंग्लिश में 99.43, एकाउन्टेन्सी में 99.49 एवं इकोनाॅमिक्स में 99.6 परसेन्टाइल अर्जित किये हैं। शिवांगी यादव ने केमिस्ट्री में 99.83 एवं फिजिक्स में
99.8 परसेन्टाइल, काशवी पाल ने इंग्लिश में 99.75 एवं जनरल एप्टीट्यूड में 99 परसेन्टाइल, आद्रिका सिंह ने बिजनेस स्टडीज में 99.05 एवं जनरल एप्टीट्यूड में 99.36 परसेन्टाइल अर्जित किये हैं। इसी प्रकार, इंग्लिश में शिवांस श्रीवास्तव ने 99.94, अंशुमन पाण्डेय ने 99.98 एवं नित्या मिश्रा ने 99.42 परसेन्टाइल अर्जित किये हैं जबकि जनरल एप्टीट्यूड टेस्ट में पार्थ अग्रवाल 99.92, आयुष अग्रवाल ने 99.55 एवं देवेन्द्र सिंह ने 99.46 परसेन्टाइल अर्जित किये हैं। प्रियांशु गुप्ता ने इकोनाॅमिक्स में 99.60 परसेन्टाइल अर्जित किये हैं।  इसी प्रकार, 9 और छात्रों ने भी विभिन्न विषयों में 99 परसेन्टाइल से अधिक अंक अर्जित किये हैं। इन सभी छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय सी.एम.एस. के अपने शिक्षकों व विद्यालय के शान्तिपूर्ण वातावरण को दिया है।
श्री खन्ना ने बताया कि सी.एम.एस. अपने छात्रों को उनकी रूचि के क्षेत्रों में आगे बढ़ने का भरपूर अवसर व मार्गदर्शन प्रदान करता है। यही कारण है कि प्रतिवर्ष बड़ी संख्या में विद्यालय के छात्र आई.ए.एस, पी.सी.एस., जेईई, नीट, क्लैट, सीए, सीईयूटी आदि प्रतिष्ठित परीक्षाओं में सफलता अर्जित कर लखनऊ का नाम रोशन कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!