यूपी

जैन धर्म आपसी प्रेम, सद्भाव और सेवा की भावना के लिए प्रेरित करता हैा

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने झांसी में की विकास कार्यों की समीक्षा; जनता और जनप्रतिनिधियों से किया सीधा संवाद

– जैन धर्म आपसी प्रेम, सद्भाव और सेवा की भावना के लिए प्रेरित करता हैा
– उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने झांसी में की विकास कार्यों की समीक्षा; जनता और जनप्रतिनिधियों से किया सीधा संवाद

झांसी |लखनऊ, 13 मार्च, 2026

उत्तर प्रदेश के यशस्वी उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य आज एक दिवसीय दौरे पर वीरांगना नगरी झांसी पहुंचे, पंचकल्याणक प्रतिष्ठा एवं गजरथ महोत्सव कार्यक्रम में सम्मिलित होकर श्रद्धालुओं एवं उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने जैन समाज के आचार्यों, मुनियों एवं संतों का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा धार्मिक अनुष्ठानों में सहभागी होकर प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की।

उप मुख्यमंत्री श्री मौर्य ने कहा कि भारत की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक परंपरा विश्व में अद्वितीय है। जैन धर्म द्वारा प्रतिपादित अहिंसा, सत्य, त्याग और करुणा के सिद्धांत आज भी समाज को सही दिशा प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन समाज में नैतिक मूल्यों को सुदृढ़ करते हैं तथा लोगों को आपसी प्रेम, सद्भाव और सेवा की भावना के लिए प्रेरित करते हैं।
अपने प्रवास के दौरान उन्होंने सर्किट हाउस में जिले के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की और स्थानीय जनप्रतिनिधियों व आम जनता से संवाद किया।

प्रशासनिक बैठक और विकास कार्यों की समीक्षा
उप मुख्यमंत्री ने बैठक के दौरान झांसी मंडल में चल रही विभिन्न विकास परियोजनाओं की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि ‘स्मार्ट सिटी’ परियोजना और ‘हर घर जल’ योजना के कार्यों में तेजी लाई जाए और गुणवत्ता के साथ कोई समझौता न हो। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार की मंशा अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुँचाने की है।

विधायकों और जनप्रतिनिधियों से संवाद
प्रशासनिक बैठक के पश्चात, श्री मौर्य ने जिले के विधायकों और अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ विशेष चर्चा की। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से उनके क्षेत्रों की समस्याओं और विकास की आवश्यकताओं के बारे में विस्तार से जानकारी ली। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि क्षेत्र के विकास में विधायकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और सरकार उनके सुझावों पर गंभीरता से कार्य कर रही है।

जनता से भेंट और जनसुनवाई
सर्किट हाउस में बड़ी संख्या में पहुंचे स्थानीय नागरिकों से मिलकर उप मुख्यमंत्री ने उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनता की शिकायतों का निस्तारण समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से किया जाए। उन्होंने आश्वासन दिया कि जनता की किसी भी समस्या की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

मीडिया को संबोधन
“आज झांसी की पावन भूमि पर विकास कार्यों और कानून-व्यवस्था की समीक्षा की गई है। हमारी सरकार बुंदेलखंड के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। विपक्ष के पास कोई ठोस मुद्दा नहीं है, वे केवल नकारात्मक राजनीति कर रहे हैं। डबल इंजन की सरकार विकास के रथ को रुकने नहीं देगी। आने वाले समय में झांसी और पूरा बुंदेलखंड विकास के नए कीर्तिमान स्थापित करेगा।”

इस अवसर पर माननीय मनोहर लाल जी राज्यमंत्री, माननीय हरिश्चंद्र यादव – जिलाध्यक्ष, भाजपा, माननीय कैलाश निरंजन – अध्यक्ष, जिला पंचायत, माननीय सोनाली जैन – अध्यक्ष, नगरपालिका ललितपुर, माननीय मुन्नालाल जैन – अध्यक्ष, महोत्सव समिति, श्री आनंद राय जी – महरौनी, श्री मनोज कुशवाहा – सदस्य, जिला पंचायत, श्री जमुना कुशवाहा जी, श्री देवेन्द्र सिंह जी – पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!