टॉप न्यूज़यूपीराज्य

विगत दो दिनों में उ0प्र0 को लगभग 01 लाख करोड़ रु0 के निवेश प्रस्ताव प्राप्त,

मुख्यमंत्री का सिंगापुर में मीडिया प्रतिनिधियों से संवाद

मुख्यमंत्री का सिंगापुर में मीडिया प्रतिनिधियों से संवाद

विगत दो दिनों में उ0प्र0 को लगभग 01 लाख करोड़ रु0 के निवेश प्रस्ताव प्राप्त, जिनमें अब तक 60 हजार करोड़ रु0 के एम0ओ0यू0 इन्वेस्ट यू0पी0 के साथ सम्पन्न

यह एम0ओ0यू0 व निवेश प्रस्ताव उ0प्र0 को 01 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनाने में मील का पत्थर साबित होंगे : मुख्यमंत्री

सिंगापुर के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, उप प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, ऊर्जा मंत्री सहित प्रमुख फिनटेक कम्पनियों के चेयरमैन और सी0ई0ओ0 के साथ बहुत सकारात्मक बातचीत हुई

प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में उ0प्र0 में जो मेहनत हुई, उसका प्रकाश और यशगाथा देश-दुनिया के लोगों को सुनायी दे रही

नोएडा इण्टरनेशनल एयरपोर्ट, जेवर क्षेत्र में कार्गा फैसिलिटी और एम0आर0ओ0 डेवलप करने हेतु सिंगापुर की कम्पनियाँ सहयोग के लिए तैयार

डबल इंजन सरकार प्रदेश के प्रत्येक जनपद में स्केल को स्किलिंग में बदलने और स्किलिंग को एम्प्लॉयमेण्ट के साथ जोड़ने के लिए लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल एम्प्लॉयमेण्ट एण्ड इण्डस्ट्रियल जोन डेवलप करने की कार्यवाही कर रही

लखनऊ : 24 फरवरी, 2026

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने सिंगापुर भ्रमण के दूसरे दिन आज मीडिया प्रतिनिधियों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि आज दुनिया के लोग भारत और उत्तर प्रदेश की इमेज को सकारात्मक रूप में देख रहे हैं। उत्तर प्रदेश के बारे में लोगों की धारणा में आमूलचूल बदलाव आया है। दुनिया भर के लोग उत्तर प्रदेश में निवेश करने के लिए सकारात्मक भाव से सोचते हैं। विगत दो दिनों में उत्तर प्रदेश को लगभग 01 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए, जिनमें अब तक 60 हजार करोड़ रुपये के एम0ओ0यू0 इन्वेस्ट यू0पी0 के साथ यहाँ सम्पन्न हो चुके हैं। यह एम0ओ0यू0 व निवेश प्रस्ताव उत्तर प्रदेश को 01 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होंगे।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की विजनरी लीडरशिप में भारत ने विगत 11 वर्षों में समग्र विकास के विभिन्न आयाम छुए हैं। विगत 09 वर्षां में उत्तर प्रदेश ने इन्फ्रास्ट्रक्चर, लॉजिस्टिक्स, सर्विस सेक्टर तथा वेलफेयर सेक्टर में बहुत अच्छी प्रगति की है। प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश में जो मेहनत हुई है, उसका प्रकाश और यशगाथा देश ही नहीं, बल्कि दुनिया के लोगों को सुनायी दे रही है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि दो दिनों में यहाँ 100 से अधिक लोगों से मुलाकात हुई है। सिंगापुर के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, उप प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, ऊर्जा मंत्री के साथ-साथ टेमासेक, जी0आई0सी0, यू0एस0सी0, जी0एस0एस0 ग्रीन, सैप कोर्स, ब्लैक स्टोन जैसी प्रमुख फिनटेक कम्पनियों के चेयरमैन और सी0ई0ओ0 के साथ बहुत सकारात्मक बातचीत हुई है। इनमें से कई कम्पनियों का भारत और उत्तर प्रदेश में पहले से ही इन्वेस्टमेण्ट है। गंगा एक्सप्रेस-वे के निर्माण में भी कुछ कम्पनियों ने इन्वेस्टमेण्ट किया है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि नोएडा इण्टरनेशनल एयरपोर्ट में कार्गा फैसिलिटी डेवलप करने और एम0आर0ओ0 विकसित करने के लिए जो कार्य किया जाना है, उसमें सिंगापुर को दक्षता प्राप्त है। भारत सहित दुनिया भर के एयरक्राफ्ट अपने मेनटेनेन्स, रिपेयर एण्ड ओवरहॉलिंग के लिए सिंगापुर आते हैं। यह सुविधा भारत में भी हो सकती है, जिसे हम लोग नोएडा इण्टरनेशनल एयरपोर्ट, जेवर क्षेत्र में डेवलप करना चाहते हैं। हम लोगों ने यहाँ के एम0आर0ओ0 और कार्गा फैसिलिटी को देखा है। सिंगापुर की कम्पनियाँ इन सम्भावनाओं को आगे बढ़ाने के लिए उत्तर प्रदेश के साथ सहयोग करने के लिए तैयार हैं।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रतिनिधिमण्डल के साथ उन्होंने यहाँ के एक आई0टी0ई0 सेण्टर का विजिट किया, जो स्किलिंग का विश्वस्तरीय सेण्टर है। उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की कि डबल इंजन सरकार प्रदेश के प्रत्येक जनपद में स्केल को स्किलिंग में बदलने और स्किलिंग को एम्प्लॉयमेण्ट के साथ जोड़ने के लिए लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल एम्प्लॉयमेण्ट एण्ड इण्डस्ट्रियल जोन डेवलप करने की कार्यवाही कर रही है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि यह देखकर अच्छा लगा कि सिंगापुर में प्रत्येक व्यक्ति सकारात्मक भाव से सोचता है। साथ ही, इन लोगों ने होमवर्क भी कर रखा है। पहले से ही उनकी नजर प्रत्येक घटना पर होती है। दुनिया काफी ट्रांसपैरेण्ट हो चुकी है। हमारे यहाँ होने वाली घटनाओं की जानकारी सिंगापुर में रह रहे लोगों के पास है।
सिंगापुर में भारत के उच्चायुक्त ने हमारी टीम के साथ मिलकर उत्तर प्रदेश की सम्भावनाओं को बिजनेस, इन्वेस्टमेण्ट, फिनटेक, लॉजिस्टिक्स, इन्फ्रास्ट्रक्चर, डेटा सेण्टर, सेमीकण्डक्टर, एम0आर0ओ0, स्किलिंग आदि मुद्दों को आगे बढ़ाने के लिए सम्पूर्ण कार्यक्रम को बेहतर ढंग से तय किया। इन्वेस्टमेण्ट, एम्प्लॉयमेण्ट और वन ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी की दिशा में उत्तर प्रदेश की सम्भावनाओं को आगे बढ़ाने के लिए सभी कार्यक्रम सफलतापूर्वक आगे बढ़े हैं।
———

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!