टॉप न्यूज़देशयुवायूपी

राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस करेगी स्वर्गीय अजीत दादा पवार की अस्थियों की देशव्यापी अस्थि कलश यात्रा का आयोजन

राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस करेगी स्वर्गीय अजीत दादा पवार की अस्थियों की देशव्यापी अस्थि कलश यात्रा का आयोजन

राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस करेगी स्वर्गीय अजीत दादा पवार की अस्थियों की देशव्यापी अस्थि कलश यात्रा का आयोजन

नई दिल्ली।
राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस द्वारा एनसीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वर्गीय अजीत दादा पवार की अस्थियों के विसर्जन हेतु देशव्यापी कलश यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यह कलश यात्रा कश्मीर से कन्याकुमारी तक देश की पवित्र नदियों और प्रमुख धार्मिक स्थलों में अस्थि-कलश विसर्जन के साथ संपन्न होगी। मंगलवार को बारामती स्थित आवास पर विधिवत पूजा होने के बाद अजीत पवार के बेटे पार्थ पवार नें राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस के पदाधिकारियों को अस्थि कलश सौंपे। गौरतलब है कि हालही में विमान दुर्घटना में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत दादा पवार का निधन हो गया था।
कलश यात्रा के अंतर्गत उत्तराखंड के हरिद्वार स्थित हर की पौड़ी, उत्तर प्रदेश के तीर्थराज प्रयागराज के पवित्र संगम, तथा वाराणसी के मणिकर्णिका घाट सहित देश के अनेक प्रमुख तीर्थ स्थलों की प्रमुख पवित्र नदियों में अस्थि-कलश विसर्जन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त बिहार के पटना , झारखंड, पंजाब, कश्मीर, कन्याकुमारी समेत कई राज्यों में भी श्रद्धांजलि स्वरूप कलश विसर्जन और शांति सभा कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
दिल्ली मुख्यालय में हवन यज्ञ के बाद पूरे देश में यह कलश भेजे जायेंगे यह कलश यात्रा देश की चारों दिशाओं—उत्तर, दक्षिण, पूर्व और पश्चिम की ओर जाएगी और 4 फरवरी से 7 फरवरी तक चलेगी। इस दौरान यात्रा 10 से अधिक राज्यों से होकर गुज़रेगी। यात्रा की विधिवत शुरुआत देवभूमि हरिद्वार की हर की पौड़ी और तीर्थराज प्रयागराज के संगम से की जाएगी।
इस देशव्यापी कलश यात्रा की अगुवाई राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री धीरज शर्मा करेंगे। मीडिया से बातचीत में श्री धीरज शर्मा ने कहा—
“अजीत दादा पवार केवल महाराष्ट्र के नहीं थे, उनकी विचारधारा और नेतृत्व को पूरे देश ने स्वीकार किया। देशभर में उनके बड़ी संख्या में समर्थक और कार्यकर्ता हैं। कई लोग समयाभाव के कारण बारामती में अंतिम दर्शन के लिये नहीं आ पाए थे, ऐसे सभी समर्थक आज दादा के कलश के दर्शन और उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए बेसब्री से प्रतीक्षा कर रहे हैं।”
राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस इस कलश यात्रा के माध्यम से स्वर्गीय अजीत दादा पवार को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके विचारों और मूल्यों को देश के कोने-कोने तक पहुँचाने का संकल्प दोहराती है।

4 फरवरी से 6 फरवरी तक अजीत दादा की कलश यात्रा का कार्यक्रम

4 फरवरी 2026
सुबह 11 बजे
नॉर्थ एवेन्यू 79 एनसीपी ऑफिस

1- दिल्ली एनसीपी राष्ट्रीय मुख्यालय पर हवन यज्ञ पूजा और पूजा के बाद अस्थि कलश पार्टी मुख्यालय से पूरे देश में जायेंगे।

5 फरवरी 2026

2- हरिद्वार हर की पौड़ी, उत्तराखंड ( केंद्रीय टीम दिल्ली से हरिद्वार हजारों समर्थकों के साथ जायेगी)
3- संगम, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश।
4- गंगा जी, पटना, बिहार।
5- अमरकंटक, नर्मदा, मध्य प्रदेश।
6- ब्रह्मपुत्र, गुवाहाटी, असम।
7- लुधियाना, पंजाब।

6 फरवरी 2026
8- तेलंगाना
9- तीन सागर का संगम, कन्याकुमारी, तमिलनाडु।
10- गंगा, वाराणसी, उत्तर प्रदेश।
11- साबरमती, अहमदाबाद, गुजरात।
12- झेलम, कश्मीर ।
13-झारखंड

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!