E-Paperhttps://primexnews.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gif
Trending

सीताघाट, अम्बेडकर नगर में निषादराज एवं वीर एकलव्य के भव्य मंदिर का उद्घाटन

जलालपुर, अम्बेडकर नगर। पिंडोरिया क्षेत्र के सीताघाट में 'श्री समाधि साहब सर्व समाज सेवा समिति' के तत्वावधान में निषादराज एवं वीर एकलव्य देव की मूर्तियों का भव्य मंदिर में स्थापना एवं उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। इस ऐतिहासिक आयोजन में अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सांसद रितेश पाण्डेय ने की। उन्होंने कहा कि श्रीराम और निषादराज की मित्रता सनातन संस्कृति में सामाजिक समरसता, स्नेह और आपसी सम्मान का उत्कृष्ट उदाहरण है तथा निषाद समाज का इतिहास बहुत समृद्ध और वीरतापूर्ण है। मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य धर्मेंद्र सिंह ने निषादराज के गौरवशाली इतिहास और वीर एकलव्य के त्याग एवं समर्पण तथा सांस्कृतिक पहचान को सहेजने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय संयोजक निषाद पार्टी एवं पूर्व सांसद प्रवीण निषाद ने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक प्रतीकों की स्थापना से नई पीढ़ी को अपनी विरासत का ज्ञान होगा। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद राजभर, विधायक धर्मराज निषाद, पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रकाश यादव, डॉ मिथिलेश त्रिपाठी, वरिष्ठ नेता पंकज वर्मा, अंशुमान सिंह, आशुतोष उपाध्याय, ब्लॉक प्रमुख गौरव सिंह, त्रिभुवन नाथ, पूर्व ब्लॉक प्रमुख सहेन्द्र प्रताप वर्मा, जिला पंचायत सदस्य माखनलाल निषाद, निषाद पार्टी जिलाध्यक्ष संजय निषाद, धड़कन निषाद, स्वामी रामनयन दास जी, संदीप अग्रहरि, सरिता निषाद, संजीव मिश्र, धनंजय त्रिपाठी, दीपक शुक्ल, वीरेंद्र महराज जी, शुभम पांडे, प्रवीण गौड, विनय सिंह, महंथ निर्भय दास, महंथ पाण्डेय, गजेन्द्र निषाद, रामधनी निषाद, विकाश निषाद, सुनील गुप्ता, राम सूरत निषाद, आनंद मिश्र, अरुण मिश्र, सोनू गौड, बबलू त्रिपाठी, अभिषेक उपाध्याय, विपिन पांडे, अनुज सोनकर समेत क्षेत्र के सैकड़ों नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!