भव्य धार्मिक आयोजन से जलालपुर का वातावरण आध्यात्मिक धाम में परिवर्तित
अम्बेडकर नगर। जलालपुर स्थित श्री रामलीला मैदान में दो दिवसीय एक भव्य धार्मिक कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। यह आयोजन श्री रामलीला सेवा समिति द्वारा आयोजित तथा 'माँ की महिमा चैरिटेबल ट्रस्ट' के संयोजन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में अतेन्द्र त्रिपाठी, आशुतोष श्रीवास्तव, राम किशोर राजभर, संदीप अग्रहरि, विमलेश दुबे, मंजुल तिवारी, जितेन्द्र भार्गव एवं विकास निषाद ने यजमान के रूप में विशेष भूमिका निभाई। वैदिक विधि-विधान से सुसज्जित मंच पर आचार्य रामदौर मिश्र ने मंगलमय पूजन-अनुष्ठान संपन्न कराया। समिति अध्यक्ष संजीव मिश्र, राधेश्याम शुक्ल, गोलू जायसवाल, महेंद्र प्रताप चौहान, रामलाल निषाद, कृष्ण गोपाल गुप्ता, केशव श्रीवास्तव तथा अरुण मिश्र ने संयुक्त रूप से धार्मिक पाठ का शुभारंभ किया। 'जय श्री राम' के जयकारों से सम्पूर्ण वातावरण भक्तिमय हो उठा। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता राम प्रकाश यादव, चन्द्रिका प्रसाद, संजय सिंह, मानिकचंद सोनी, हरिदर्शन राजभर, रणजय सिंह, सुरेश गुप्त, सोनू गौड़, सुशील अग्रवाल, दिलीप यादव, राजन मिश्र, टिंकू मिश्र तथा विक्की गौतम सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।